{"_id":"6a6d7b51b9d4742cc2054eda","slug":"video-jimny-vehicle-fallen-into-manalsu-nallah-in-manali-accident-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manali Accident: मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali Accident: मनालसू नाले में गिरी जिमनी, दो युवकों की मौत; तीन घायल
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:21 AM IST
Link Copied
पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा क्लब हाउस के समीप उस समय हुआ, जब एक जिमनी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिरते हुए मनालसू नाले में जा पहुंचा।
पुलिस के अनुसार होटल प्रबंधक जयंत तिवारी, निवासी झलोड़ी (जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड) ने रात करीब एक बजे वाहन गिरने की तेज आवाज सुनी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिमनी (एचपी-26ए-0011) सड़क से नीचे मनालसू नाले में गिरी हुई थी।
हादसे में 32 वर्षीय रोहित कुमार, निवासी झीड़ी (जिला मंडी) और करूण बौद्ध, निवासी बजौरा (जिला कुल्लू) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं वाहन में सवार विवेक, नरेश कुमार और उर्मिला घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
डीएसपी केडी शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन कैसे अनियंत्रित होकर खाई में गिरा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।