फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   7.5 million liters of water will be supplied daily during Kullu Dussehra.

Kullu News: कुल्लू दशहरा में रोजाना 75 लाख लीटर पानी की होगी आपूर्ति

Thu, 15 Oct 2026 11:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 Oct 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
7.5 million liters of water will be supplied daily during Kullu Dussehra.
ढालपुर में दशहरा के लिए पानी के नलों की जांच करते जल श​क्ति विभाग के कर्मचारी। संवाद
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान देवलुओं और श्रद्धालुओं को पेयजल की किल्लत न हो, इसके लिए जल शक्ति विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

21 अक्तूबर से शुरू होने वाले उत्सव में रोजाना 75 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी। यह सामान्य दिनों के मुकाबले 10 लाख लीटर अधिक होगी।
उत्सव के दौरान रोजाना एक से डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभाग देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में 140 नल लगाने की व्यवस्था कर रहा है। शिविरों तक पानी पहुंचाने वाली पेयजल लाइनों की जांच और सफाई की जा रही है।
जहां जरूरत है, वहां नए नल लगाए जा रहे हैं। साथ ही नलों के आसपास साफ-सफाई भी करवाई जा रही है, ताकि देवलुओं और श्रद्धालुओं को पानी भरने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से पेयजल की मांग भी बढ़ेगी। अतिरिक्त आपूर्ति से स्थानीय लोगों के साथ देवलुओं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि उत्सव के दौरान पेयजल की मांग को देखते हुए रोजाना 10 लाख लीटर अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि दशहरा उत्सव के दौरान किसी को भी पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed