फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Doctors Warn: Contaminated Salad Can Trigger Neurocysticercosis and Epilepsy

Health: मेरठ के डॉक्टरों की चेतावनी, पत्ता गोभी और सलाद खाने वाले रहें सावधान, इस गंभीर बीमारी का बढ़ा खतरा

Mon, 03 Aug 2026 10:45 AM IST
Dimple Sirohi संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ
संकल्प रघुवंशी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Aug 2026 10:45 AM IST
सार

मेरठ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार बारिश के मौसम में बिना अच्छी तरह साफ किए सलाद और पत्तेदार सब्जियां खाना खतरनाक साबित हो सकता है। इनमें मौजूद परजीवियों के अंडे शरीर में पहुंचकर न्यूरोसिस्टीसरकोसिस जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। विशेषज्ञों ने सलाद को अच्छी तरह धोने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Meerut Doctors Warn: Contaminated Salad Can Trigger Neurocysticercosis and Epilepsy
सलाद - फोटो : freepik

विस्तार

भोजन की थाली में परोसी जाने वाली सलाद में छिपे खतरनाक कीड़े दिमाग और मांसपेशियों में पहुंचकर मिर्गी की घातक बीमारी को जन्म दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में हर महीने ऐसे न्यूरोसिस्टीसरकोसिस के 45-50 मामले आ रहे हैं। बारिश के महीने में यह संक्रमण होना आम बात है। ऐसे में सलाद खाने से पहले अच्छी तरह धोना न भूलें, वरना कीड़े घातक बीमारी की चपेट में ला सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ यात्रा में सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

होटल, रेस्टोरेंट से लेकर घरों तक सलाद में सबसे अधिक इस्तामाल की जाने वाली पत्ता गोभी में परजीवी का संक्रमण सबसे अधिक होता है। इसमें पत्ते पर पत्ते होते हैं। मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अखिल प्रकाश शर्मा बताते हैं कि इसकी बड़ी वजह खेत में गोबर खाद या गंदे पानी से सिंचाई होना है।

इससे पतेता गोभी के पत्तों पर इसके अंडे चिपक जाते हैं। सलाद या अधपकी गोभी खाने से अंडे पेट में चले जाते हैं। अंडे पेट में फूटकर लार्वा बनते हैं। खून के साथ ये लार्वा दिमाग, आंख, मांसपेशियों में सिस्ट बना लेते हैं। यह न्यूरोसिस्टीसरकोसिस बीमारी का रूप ले लेता है। इससे मिर्गी के दौरे, सिरदर्द शुरू हो सकता है। टमाटर, गाजर, मूली भी इसी तरह टेपवर्म के अंडे पनप जाते हैं।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनुराग तोमर के मुताबिक सावन में पत्ता गोभी, बैंगन के पकौड़े का स्वाद भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इन चीजों को खाने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। पकौड़े पेट में भारीपन पैदा करते हैं और नमी वाले मौसम में इन्हें पचाना और भी मुश्किल हो जाता है।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर तनुराज सिरोही कहते हैं कि पत्तेदार सब्जियों में अक्सर लार्वा वाले कीड़े पाए जाते हैं। यदि इन्हें अच्छी तरह साफ कर नहीं पकाया जाए तो ये परजीवी शरीर में पहुंचकर बीमारी का रूप ले सकते हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और लंबे समय तक कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

ध्यान देने वाली खास बातें
-सलाद को अच्छे से धोएं, 15 मिनट तक नमक डालकर उबाल लें।
-उबला दूध, मूंगफली, नारियल, साबूदाना, मखाने का नियमित सेवन करें।
-एक मौसमी फल रोजाना   जरूर लें। दिनभर पर्याप्त   मात्रा में पानी पीएं।
-चाय में अदरक व दालचीनी लें, जिससे गले में संक्रमण से बचाव होता है।
-रात का भोजन हल्का लें -और सात-आठ बजे तक भोजन कर लें।
-40 की उम्र के बाद इस मौसम में एंटी फ्लू वैक्सीन जरूर लगवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed