{"_id":"6a71a3fd8c660b5cb30f8cce","slug":"meerut-dm-and-ssp-review-kanwar-yatra-preparations-direct-restoration-of-ancient-pond-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, पौराणिक तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा, पौराणिक तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश
Tue, 04 Aug 2026 02:04 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:04 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा को लेकर मेरठ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बहसूमा स्थित सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह और एसएसपी अविनाश पांडे ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर के पौराणिक तालाब की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उसके तत्काल जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
निरीक्षण के लिए निकले डीएम, एसएसपी व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलवार को मेरठ के बहसूमा स्थित सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, प्रवेश और निकास व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता तथा पेयजल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसएसपी अविनाश पांडे ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद
विज्ञापन
पौराणिक तालाब के जीर्णोद्धार के निर्देश
मंदिर परिसर स्थित महर्षि दुर्वासा की तपोस्थली से जुड़े पौराणिक तालाब की जर्जर स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तालाब की तत्काल सफाई, सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि यह स्थल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए री-बोर होगा हैंडपंप
मंदिर समिति के प्रतिनिधि हरजिंदर सिंह ने श्रद्धालुओं के लिए नए हैंडपंप लगाने की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि नई हैंडपंप योजना बंद हो चुकी है। हालांकि ब्लॉक में उपलब्ध पुराने स्पेयर हैंडपंप को री-बोर कराकर मंदिर परिसर के पास स्थापित कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा मिल सके।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी निगरानी और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अतिक्रमण हटाने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।