फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lover couple consumes poison in Saharanpur Young man dies young woman in critical condition

UP: 'मैं अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते, इसलिए...', युवती ने नोट लिखकर युवक संग खाया जहर

Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 10:53 AM IST
सार

यूपी के सहारनपुर जिले में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। युगल के परिजन शादी के लिए नहीं मान रहे थे। युवती ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जहर खाने से युवक की मौत हो गई, जबकि युवती का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Lover couple consumes poison in Saharanpur Young man dies young woman in critical condition
couple suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सहारनपुर के चिलकाना के दुमझेड़ा गांव में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों बेसुध हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। इलाज के दौरान प्रेमी अंकुर (19) की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नल्हेड़ा गांव निवासी अंकुर के परिवार की रिश्तेदारी दो किमी दूर नल्हेड़ा गांव में है। अंकुर और रिश्तेदार युवती के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन युवती के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए। 
विज्ञापन


रविवार देर रात अंकुर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए दुमझेड़ा गांव में पहुंचा। रात करीब दो बजे अंकुर ने अपने एक परिचित को फोन किया और कहा कि उन्होंने दुमझेड़ा गांव के बाहर श्मशानघाट के पास जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलते ही दोनों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दोनों खेत में बेसुध हालत में पड़े थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
 

युवती का इलाज जारी, हालत गंभीर
अंकुर की हालत बिगड़ती गई। उसे मेडिकल कॉलेज से चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, युवती का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
 

अकेली मर जाती, लेकिन मेरे प्रेमी को परिजन मार देते
प्रेमी युगल के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने लिखा कि हम प्रेम करते थे। हमने जान देने की कसमें खाई थीं। अगर अलग हुए तो मर जाएंगे। मेरे घर वाले मान नहीं रहे। उन्हें मेरे रिश्तेदारों ने भड़का दिया है। परिजनों ने शादी से साफ मना कर दिया। इसी वजह से हम यह कदम उठाने पर मजबूर किया। सारी गलती मेरी है। मैंने परिजनों से बोला कि एक बार बात कर लो। किसी ने भी रिश्ते के लिए नहीं सुनी। हम भागना नहीं चाहते थे। मैं अकेली मर जाती, लेकिन परिजन मेरे प्रेमी को मार देते। इसलिए एक साथ मरने का फैसला लिया। 

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया कि मौके से मिला सुसाइड नोट युवती ने लिखा है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बात शादी तक जा पहुंची।

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था अंकुर
परिवार में अंकुर चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार का खर्चा मजदूरी से चल रहा था। अंकुर भी मजदूरी करता था। अंकुर का एक बड़ा भाई है, जिसकी शादी हो चुकी है। दो छोटे भाई हैं। अंकुर की प्रेमिका बड़े भाई की रिश्तेदार है।


 

दोनों पक्षों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके से सुसाइड नोट मिला है।- विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ सदर
 

पूर्व में हुई घटनाएं
  • दो जुलाई 2026 को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की स्टेट बैंक कॉलोनी में लैब टेक्नीशियन केरलम निवासी सैम कमनिश (40) और रसूलपुर पापड़ेकी निवासी शिक्षिका आस्था (23) का शव मिले थे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजन इसके खिलाफ थे।

  • 21 जून 2026 देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सुन्दलहेड़ी निवासी युवक अंकुश (20) व नागल क्षेत्र के गांव मडकी (गांगनौली) निवासी विवाहिता काजल (22) ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनमें लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

  • 17 अक्तूबर 2025 सरसावा के गांव सुआखेड़ी में गौरव (26) और उसकी प्रेमिका काजल (25) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों रेलवे अंडरपास पर तड़पते हुए मिले थे। परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे।

  • 21 मई 2023 में गंगोह के गांव मैनपुरा निवासी प्रेमी युगल आयशा (25 वर्ष) व मेहरदीन ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर जान दे दी थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed