फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: One-Way Traffic Plan Comes Into Effect Today for Kanwar Yatra, Diversion Routes Issued

Kanwad Yatra: मेरठ में आज से वन-वे ट्रैफिक, डायवर्जन लागू, मेट्रो व नमो भारत स्टेशनों के ये गेट रहेंगे बंद

Tue, 04 Aug 2026 10:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 10:18 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ में मंगलवार से शहर के भीतर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं 12 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Meerut: One-Way Traffic Plan Comes Into Effect Today for Kanwar Yatra, Diversion Routes Issued
मेरठ में वन वे हुआ ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में भी आज से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। इसको लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग भी जारी किए है। जिसका उपयोग किया जाएगा। सभी पॉइंटों पर यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, कांवड़ यात्रा के श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेरठ पुलिस ने बीते शनिवार देर रात से दिल्ली-देहरादून हाईवे को वन-वे कर दिया गया था। एसपी यातायात राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आज से शहर में वन-वे व्यवस्था प्रस्तावित है। यदि शिवभक्तों की संख्या कम रही तो कुछ राहत दी जा सकती है।

विज्ञापन

Meerut: One-Way Traffic Plan Comes Into Effect Today for Kanwar Yatra, Diversion Routes Issued
सोहराब गेट पर बढ़ा बसों का दबाव - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग
जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा, जली कोठी चौराहा, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा, टीपी नगर गेट, शाप्रिक्स मॉल चौराहा, रिठानी कट। 

हापुड़ रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग
बच्चा पार्क, ईव्ज चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, कमेला पुल, एल. ब्लॉक शास्त्रीनगर, बिजली बंबा चौराहा।
 
गढ़ रोड पर इन चौराहों से निकल सकेंगे लोग

-गांधी आश्रम चौराहा, सोहराब गेट बस अड्डा, आरटीओ कट, तेजगढ़ी चौराहा, डिग्गी तिराहा, मेडिकल गेट के सामने।
-सिटी रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले यात्री दिल्ली रोड पर पड़ने वाले रेलवे रोड चौराहे का उपयोग कर सकते है।
-कैंट रेलवे स्टेशन के लिए जाने वाले यात्री बेगमपुल चौराहा एवं जीरो माइल चौराहे से रजबन होते हुए जा सकेंगे।

कांवड़ मार्ग को छोड़कर एनएच-58  को मेरठ शहर से जोड़ने वाला मार्ग 
मोदीपुरम पुल, छठी वाहिनी पीएसी, टैंक चौराहा, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा से हापुड़ रोड।
कंकरखेड़ा बाईपास पुल/खिर्वा बाईपास पुल शिवचौक कंकरखेड़ा, सब एरिया कैंटीन चौराहा, टैंक चौराहा, जीरो मील, बेगमपुल चौराहा।
रोहटा बाईपास पुल-रोहटा रेलवे फाटक रेलवे रोड चौराहा।
बागपत बाईपास पुल, मलियाना पुल, टीपी थाना चौराहा, बागपत अड्डा चौराहा।

Meerut: One-Way Traffic Plan Comes Into Effect Today for Kanwar Yatra, Diversion Routes Issued
कांवड़ यात्रा को लेकर की गई बेरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ मार्ग को छोड़कर दिल्ली रोड से हापुड़ रोड एवं गढ़ रोड को जोड़ने  वाला मार्ग
-जली कोठी चौराहा से सीधे छतरी वाला पीर तिराहा से सीधे खैरनगर चौराहा से बाएं मुड़कर सीधे बच्चा पार्क चौराहा।
-रेलवे रोड चौराहा से सीधे घंटाघर चौराहा से बाएं मुड़कर छतरी वाला पीर तिराहा से दाहिने मुड़कर सीधे खैरनगर चौराहा से बाएं मुड़कर बच्चा पार्क चौराहा।
-मेट्रो प्लाजा तिराहा से सीधे चौकी गौरीपुरा से भुमियापुल चौराहा से बाएं मुड़कर गोलाकुआं चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा।
-दिल्ली चुंगी शारदा रोड से सीधे चौकी गौरीपुरा से दाहिने मुड़कर भुमियापुल चौराहा से बाएं मुड़कर गोलाकुआं  चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा।
-शाप्रिक्स मॉल चौराहे से सीधे जुर्रानपुर फाटक से बिजली बंबा चौराहा से दाहिने मुड़कर हापुड़ रोड एवं बिजली बंबा चौराहा से बाएं मुड़कर एल. ब्लॉक तिराहा से दाहिने मुड़कर तेजगढ़ी चौराहा से दाहिने मुड़कर सीधे गढ़ रोड। 
-बेगमपुल चौराहा से सीधे बच्चा पार्क चौराहा से सीधे आबकारी चौराहा से सीधे हापुड़ अड्डा चौराहा से बाएं मुड़कर गढ़ रोड एवं सीधे चलकर एल ब्लॉक तिराहा से सीधे बिजली बंबा चौराहा से सीधे हापुड़ रोड।

विज्ञापन

Meerut: One-Way Traffic Plan Comes Into Effect Today for Kanwar Yatra, Diversion Routes Issued
मेरठ में नमो भारत - फोटो : अमर उजाला

आज से नमो भारत स्टेशनों के कई प्रवेश द्वार होंगे बंद, सुरक्षा के लिए उठाया कदम
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने के लिए चार से 12 अगस्त तक नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों के कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार और वाहन पार्किंग स्थल अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। 

मेरठ मोदीपुरम से मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दीनगर, रिठानी, परतापुर, मेरठ साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मोदीनगर साउथ, मुरादनगर और गुलधर स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेंगे।

वहीं, बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-दो एवं तीन, दुहाई स्टेशन पर गेट संख्या-तीन व चार और गाजियाबाद स्टेशन पर गेट संख्या-तीन एवं पांच  अस्थायी रूप से बंद किए जाएंगे।एनसीआरटीसी के जनसपंर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि यात्री संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश एवं निकास द्वारों का ही उपयोग करें। 

आज से 12 अगस्त तक की व्यवस्था

स्टेशन बंद गेट/वाहन पार्किंग
मोदीपुरम गेट संख्या 2
मेरठ नॉर्थ गेट संख्या 2
एमईएस कॉलोनी गेट संख्या 2
बेगमपुल गेट संख्या 2 एवं 3
भैसाली गेट संख्या 2
मेरठ सेंट्रल गेट संख्या 2
ब्रह्मपुरी गेट संख्या 2
शताब्दी नगर गेट संख्या 2
रिठानी गेट संख्या 2
परतापुर गेट संख्या 2
मेरठ साउथ गेट संख्या 2
मोदीनगर नॉर्थ गेट संख्या 2
मोदीनगर साउथ गेट संख्या 2
मुरादनगर गेट संख्या 2
दुहाई गेट संख्या 3 एवं 4
गुलधर गेट संख्या 2
गाजियाबाद गेट संख्या 3 एवं 5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed