फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Allegations of blackmail of a minor in Sardhana; condition critical after consuming acid; FIR

Meerut: सरधना में किशोरी से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप, तेजाब पीने से हालत गंभीर; तीन पर FIR

Mon, 03 Aug 2026 06:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 03 Aug 2026 06:17 PM IST
सार

सरधना के एक मोहल्ले की 17 साल की किशोरी कक्षा दस में पढ़ती है। उसके भाई ने तीन युवकों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि किशोरी ने तेजाब पी लिया है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Meerut: Allegations of blackmail of a minor in Sardhana; condition critical after consuming acid; FIR
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरधना थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने का आरोप तीन युवकों पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से आहत होकर किशोरी ने तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 

पीड़िता के भाई द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उसकी बहन कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा है और पिछले चार माह से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक उसे रास्ते में रोककर लगातार छेड़छाड़ करते थे और विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में बताया गया है कि 26 मई को ट्यूशन से लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे जबरन कार में खींचकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने किशोरी की अश्लील फोटो भी खींच लीं। बाद में, इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया।
 
विज्ञापन

रंगदारी और जान से मारने की धमकी
पीड़िता के भाई का आरोप है कि 28 जुलाई को एक अन्य युवक ने फोन कर उसके पास भी फोटो होने की बात कही और मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने भी फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद, 1 अगस्त की शाम को दोनों मुख्य आरोपियों ने किशोरी को फिर से रास्ते में रोका, कार में बैठाया। उसके भाई द्वारा प्लॉट बेचने का हवाला देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वे फोटो वायरल कर देंगे और युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करेंगे।
 

तेजाब पीने से हालत गंभीर
आरोपियों की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से आहत होकर युवती ने घर पहुंचकर तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी देखें...
Meerut: ऑनलाइन गेमिंग, कर्ज और अवसाद ने ली पीएसी जवान की जान, रोहटा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed