{"_id":"6a7169cde16a3086a307caf7","slug":"love-during-her-ba-studies-court-marriage-to-amit-in-2026-killed-by-her-father-ankita-murder-case-full-story-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: BA में पढ़ाई के दौरान प्यार, 2026 में अमित से कोर्ट मैरिज, बाप ने मार डाला; अंकिता हत्याकांड की पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: BA में पढ़ाई के दौरान प्यार, 2026 में अमित से कोर्ट मैरिज, बाप ने मार डाला; अंकिता हत्याकांड की पूरी कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
सार
आगरा में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
1 of 11
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के बाह में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अंकिता शर्मा जैतपुर के महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके संबंध साथ में पढ़ने वाले नहटोली के अमित उर्फ अनिल से हो गए। दोनों ने 23 फरवरी, 2026 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी अंकिता ने उन्हें नहीं दी। अमित ने पौने दो महीने बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें अंकिता के साथ शादी करना बताया।
2 of 11
अंकिता की हत्या के बाद घर में मौजूद आसपास के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकिता की शादी का परिजन को पता चला तो वो विरोध करने लगे। उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी। एक ही बात बोलती थी कि जान दे देगी लेकिन अमित से अलग नहीं होगी। उसने प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है। अमित पिछले दिनों घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद चला गया था। इससे विवाद बढ़ गया।
3 of 11
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने नहीं आए जवान के परिजन
आईटीबीपी के जवान अमित से अंकिता शर्मा की कोर्ट मैरिज का पड़ोसी दावा कर रहे हैं। अंकिता की हत्या के बाद भी जवान के परिजन सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता को भी नहीं पता है कि किस लड़के से बेटी ने कोर्ट मैरिज की है। अब तक युवक के परिजन भी सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षा देने जाने से पहले मार डाला
अंकिता शर्मा काफी होनहार थी। वह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार तड़के उसे परीक्षा देने के लिए आगरा जाना था। परीक्षा के लिए निकलने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अंकिता के प्रेम विवाह की जानकारी से पूरा परिवार नाराज था।
विज्ञापन
5 of 11
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी भैंस और भूसा बेच दिए थे, हत्या की योजना बना चुका था परिवार
परीक्षा की तैयारी में जुटी अंकिता को मौत के घाट उतारने की तैयारी में परिवार जुटा था। अपना भूसा और भैंस बेच दिए थे। अंकिता के घर से बाहर आने जाने पर नजर रखने लगे थे। घर में प्रेम विवाह को लेकर विवाद होता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।