{"_id":"6a71aa303e6a4600e7061e17","slug":"eaight-year-old-girl-gets-electric-shock-from-ro-water-cooler-in-marhara-narrowly-escapes-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आरओ से पानी भरने गई थी मासूम, खतरे में पड़ गई जान; सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आरओ से पानी भरने गई थी मासूम, खतरे में पड़ गई जान; सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
Tue, 04 Aug 2026 03:27 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:27 PM IST
सार
एटा के मारहरा में सार्वजनिक आरओ वाटर कूलर से पानी पीने पहुंची आठ वर्षीय बच्ची करंट की चपेट में आ गई। लोगों ने अंगोछे की मदद से बच्ची को कूलर से अलग किया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना के बाद नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल उठे।
विज्ञापन
सीसीटीवी की तस्वीर
- फोटो : सीसीटीवी की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मारहरा में नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए आरओ वाटर कूलर में करंट आने से मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चौकीदार बस्ती चौराहे पर लगे वाटर कूलर से पानी-पीने पहुंची आठ वर्षीय फिजा पुत्री असलम करंट की चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए अंगोछे की मदद से बच्ची को करंट से अलग किया, जिससे उसकी जान बच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची जैसे ही वाटर कूलर को छूकर पानी पीने लगी, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव करते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद लोगों में नगर पालिका के प्रति नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलरों की नियमित जांच और रखरखाव नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने सभी वाटर कूलरों की तत्काल जांच कराकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार ने मौके पर पहुंच कर रोष व्यक्त करते हुए नगर पालिका प्रशासन से लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पालिका में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।