फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   three Friends Go Missing After Playing in Park, Reach Mathura-Vrindavan by Train; Rescued Safely in 12 Hours

UP: कासगंज से लापता हुए तीन दोस्त मिले; ट्रेन पकड़ कर पहुंचे मथुरा-वृंदावन; पुलिस ने 12 घंटे में खोज निकाले

Tue, 04 Aug 2026 12:53 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 12:53 PM IST
सार

कासगंज में पार्क में खेलने निकले तीन नाबालिग दोस्त परिजनों को बिना बताए ट्रेन से मथुरा-वृंदावन घूमने चले गए। पुलिस ने 12 घंटे में तीनों को द्वारकाधीश मंदिर के पास सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
 

विज्ञापन
three Friends Go Missing After Playing in Park, Reach Mathura-Vrindavan by Train; Rescued Safely in 12 Hours
पुलिस के साथ लापता हुए बालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी से लापता हुए तीन नाबालिग दोस्तों को 12 घंटे के भीतर मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे बिना परिजनों को बताए मथुरा-वृंदावन घूमने चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन




 

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-03 निवासी अर्णव उर्फ यश (13), लवकुश (13) और अनी उर्फ लक्की (15) सोमवार की शाम करीब 7 बजे कर्पूरी ठाकुर पार्क में खेलने गए थे। खेलने के बाद तीनों ने अपनी साइकिलें घर पर खड़ी कीं और परिजनों को बिना बताए अचानक लापता हो गए। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का पता नहीं लगा। तब रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बच्चे सोरो गेट पुलिस चौकी की तरफ जाते दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में तलाश शुरू की। एसपी ओपी सिंह ने दो पुलिस टीमों का गठन किया। एक टीम को बदायूं-बरेली मार्ग और दूसरी टीम को मथुरा की तरफ रवाना किया गया। 
 
विज्ञापन

मथुरा भेजी गई पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह करीब 7:30 बजे तीनों बच्चों को मथुरा स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर परिसर से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे पहले भी अपने परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन आते-जाते रहे हैं। सोमवार की रात करीब 8 बजे वे तीनों वृंदावन घूमने के लिए कासगंज जंक्शन से ट्रेन में बैठ गए, लेकिन गलती से मथुरा की जगह आगरा पहुंच गए।

इसके बाद उन्होंने आगरा से रोडवेज बस पकड़ी और मथुरा-वृंदावन पहुंचे। वृंदावन में प्रेम मंदिर बंद मिलने पर वे रात में मथुरा जंक्शन लौट गए। सुबह श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करने के बाद द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। पुलिस के अनुसार, बच्चे अपनी स्वेच्छा से घूमने निकले थे और उनके साथ किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।

एसपी ओपी सिंह ने बताया कि तीनों लापता बच्चों को पुलिस टीम ने मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया है। तीनों मथुरा घूमने के लिए अकेले बिना परिजनों को बताए ट्रेन से चले गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed