{"_id":"6a71b0d49ca1d5373d0f6a79","slug":"newborn-baby-girl-found-in-drain-in-patiyali-woman-saves-her-after-hearing-cries-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"उस मां को नहीं आया रहम: 'यशोदा' बन गईं शशि, खून से लथपथ नाली में तड़प रही थी बच्ची; सीने से लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उस मां को नहीं आया रहम: 'यशोदा' बन गईं शशि, खून से लथपथ नाली में तड़प रही थी बच्ची; सीने से लगाकर बचाई जान
Tue, 04 Aug 2026 02:58 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:58 PM IST
सार
कासगंज के पटियाली में सड़क किनारे नाली में खून से लथपथ नवजात बच्ची मिली। बच्ची की आवाज सुनकर शशि ने उसे नाली से बाहर निकाला, सीने से लगा लिया। उसे तत्काल ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बच्ची खतरे से बाहर है। चाइल्ड लाइन ने उसे संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के पटियाली नगर के मोहल्ला मिश्राना हल्दियान में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे सड़क किनारे नाली में एक नवजात बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। राहगीरों ने पहले आवाज सुनकर इसे जानवर का बच्चा समझा, लेकिन पास जाकर देखा तो होश उड़ गए। नवजात की कुनकुनाहट सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
इसी दौरान शशि पत्नी विष्णु की ममता जाग उठी, उन्होंने तुरंत बच्ची को नाली से निकालकर अपने सीने से लगा लिया। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गईं। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सकों ने नवजात का परीक्षण कर उसे स्वस्थ बताया। शशि ने बच्ची को नहला-धुलाकर साफ किया। नए कपड़े पहनाए। उनकी इस मानवता की हर कोई सराहना कर रहा है।
किसी ने घटना की सूचना चाइल्ड लाइन और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची सुरक्षित है। उसे चाइल्ड लाइन की टीम ने अपने संरक्षण में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को नाली में किसने फेंका।