फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   jdu mla anant singh statement on nitish kumar removal impact on bankipur election results bihar news

Bankipur Election Result: 'जनता के बीच यह बदबू है...', अनंत सिंह ने बांकीपुर पर क्यों कही यह बात?

Tue, 04 Aug 2026 11:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

Bihar News : जनता दल यूनाईटेड के विधायक बाहुबली अनंत सिंह ने बांकीपुर उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी की हार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "जनता के बीच बदबू है और उसका असर पड़ा है।" किस बात की बदबू, आगे पढ़ें।

विज्ञापन
jdu mla anant singh statement on nitish kumar removal impact on bankipur election results bihar news
फोटो- मोकामा विधायक अनंत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रशांत किशोर की जीत पर जनता दल यूनाईटेड के विधायक और बाहुबली अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। उन्होंने जिन्हें वोट दिया, वहीं जीते। जनता जो चाहेगी वही होता है। वह जिसको चाहती है, उसे कुर्सी पर बैठा सकती है। जैसे जनता में हवा उड़ा दिया गया है कि भाजपा ने मनमानी कर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया। हालांकि, ऐसी बात नहीं है मैंने इस बात का पता लगाया। अब इस बात को लेकर जनता में यह मैसेज गया कि हमलोगों ने 2025 के विधानसभा नीतीश कुमार को वोट दिया और भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा कर अपना मुख्यमंत्री बना दिया।
विज्ञापन


जनता को यह खेल पसंद नहीं
अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के हटने से जनता दुखी है। वह इनसब के लिए भाजपा को दोषी मानती है। यह खेल जनता को पसंद नहीं है। जनता में इस बात की बदबू है कि नीतीश कुमार के साथ भाजपा ने गलत किया। इस बात से जनता दुखी है। हालांकि, अनंत सिंह ने यह भी कहा कि इस बात में सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार ने अपने मन से मुख्यमंत्री पद का त्याग किया है। लेकिन, जनता यह सच नहीं समझ रही। अनंत सिंह ने राजद पर भी निशाना साधा है। कहा कि वह पार्टी ही नहीं है। एक आदमी उनके साथ चलने के लिए तैयार नहीं है। इस बार उनके वोट बैंक ने अपना मत बर्बाद नहीं किया। सारा वोट दूसरी ओर शिफ्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed