{"_id":"6a7198b8e16a3086a307cb7b","slug":"video-three-missing-friends-from-kasganj-found-in-mathura-within-12-hours-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पार्क में खेलने निकले कासगंज के तीन दोस्त लापता, 12 घंटे में पुलिस ने मथुरा से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पार्क में खेलने निकले कासगंज के तीन दोस्त लापता, 12 घंटे में पुलिस ने मथुरा से किया बरामद
-मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर के पास मिले तीनों बच्चे, परिजन के किया सुपुर्द
-वृंदावन घूमने के लिए परिजन को बिना बताए ट्रेन से चले गए थे मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी से लापता हुए तीन नाबालिग दोस्तों को 12 घंटे के भीतर मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे बिना परिजनों को बताए मथुरा-वृंदावन घूमने चले गए थे। पुलिस ने बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-03 निवासी अर्णव उर्फ यश (13), लवकुश (13) और अनी उर्फ लक्की (15) सोमवार की शाम करीब 7 बजे कर्पूरी ठाकुर पार्क में खेलने गए थे। खेलने के बाद तीनों ने अपनी साइकिलें घर पर खड़ी कीं और परिजनों को बिना बताए अचानक लापता हो गए। देर रात तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चों का पता नहीं लगा। तब रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत हरकत में आई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।