{"_id":"6a71be78c8f10de266024646","slug":"ind-vs-sl-test-auqib-nabi-gurnoor-brar-and-saransh-jain-meet-india-s-new-test-call-ups-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में किन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका? जानिए उनका रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में किन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका? जानिए उनका रिकॉर्ड
Tue, 04 Aug 2026 03:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:58 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संशोधित टीम का एलान किया है। टीम में आकिब नबी, गुरनूर बरार और सारांश जैन जैसे तीन नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनके टेस्ट डेब्यू करने की संभावना है।
विज्ञापन
आकिब नबी-गुरनूर बरार-सारांश जैन
- फोटो : PTI-Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार (3 अगस्त) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की संशोधित टेस्ट टीम का एलान किया। इस टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऐसे में संभावना है कि ये तीनों खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं।
विज्ञापन
आकिब नबी
- फोटो : ANI/PTI
आकिब नबी
तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सके, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा।
प्रथम श्रेणी करियर

- मैच: 43
- विकेट: 162
- रन: 999
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरनूर बरार
- फोटो : IANS
गुरनूर बरार
पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब तक छह वनडे मैच खेल चुके हैं।

- मैच: 19
- विकेट: 62
सारांश जैन
- फोटो : PTI
सारांश जैन
मध्य प्रदेश के अनुभवी स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश जैन को भी पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है। 33 वर्षीय सारांश घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अब उन्हें भारतीय टीम में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है।

- मैच: 54
- रन: 2223
- विकेट: 188
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
भारत की युवा तिकड़ी पर रहेंगी निगाहें
श्रीलंका दौरे पर चयनित इन तीनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो यह उनके करियर का यादगार पल होगा। भारतीय टीम प्रबंधन भी इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रखेगा, क्योंकि भविष्य की टेस्ट टीम में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

- शुभमन गिल (कप्तान)
- केएल राहुल (उपकप्तान)
- यशस्वी जायसवाल
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
- साई सुदर्शन
- ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
- रवींद्र जडेजा
- कुलदीप यादव
- मानव सुथार
- मोहम्मद सिराज
- प्रसिद्ध कृष्णा
- गुरनूर बरार
- देवदत्त पडिक्कल
- सारांश जैन
- आकिब नबी