फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cheteshwar Pujara on how ravindra jadeja attacking mindset has made him a more complete red-ball bowler

IND vs SL: जडेजा ने किस तरह टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी में बदली अपनी शैली? चेतेश्वर पुजारा ने दिया ये जवाब

Tue, 04 Aug 2026 03:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Aug 2026 03:51 PM IST
सार

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। इससे पहले उनके साथ लंबे समय तक खेले चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि किस तरह जडेजा ने अपने शैली में बदलाव किया और वह लाल गेंद प्रारूप के ऐसे गेंदबाज बने जो विकेट की तलाश में रहता है।

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara on how ravindra jadeja attacking mindset has made him a more complete red-ball bowler
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि रवींद्र जडेजा ने एक रक्षात्मक गेंदबाज से ऐसे गेंदबाज के रूप में ढलकर अपने खेल में बड़ा सुधार किया है, जो हाल के वर्षों में लगातार विकेट की तलाश में रहता है। जडेजा लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी सटीकता के साथ-साथ अधिक आक्रामक दृष्टिकोण अपनाकर भारत के प्रमुख मैच विजेताओं में से एक हैं। विकेट लेने के अलावा उन्होंने बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे वे लाल गेंद क्रिकेट में दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार हो गए हैं।
विज्ञापन

पुजारा ने बताया कि तरह जडेजा ने शैली में किया बदलाव
श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली भारत की टेस्ट सीरीज से पहले पुजारा ने कहा, पहले जब जडेजा गेंदबाजी करते थे, तो उनकी मानसिकता विशेषकर लाल गेंद के क्रिकेट में ज्यादा रन न देने की होती थी। यदि पिच से थोड़ी भी मदद मिलती थी, तब वे विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन यदि विकेट गेंदबाजों के अनुकूल नहीं होता था, तो उनका पूरा ध्यान रन रोकने पर होता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जर्सी में वापसी लौटेंगे जडेजा
जडेजा के टेस्ट करियर में 89 मैचों में 25.12 के शानदार औसत से 348 विकेट दर्ज हैं। जडेजा पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिये मैदान पर वापसी करते नजर आएंगे। अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद जडेजा की इस बेहतर आक्रामक मानसिकता ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी उठाने में भी मदद की है।
विज्ञापन

पुजारा ने आगे बताया कि अब उन्होंने अपनी ताकत को समझ लिया है और उसी के अनुसार गेंदबाजी कर रहे हैं। हर मैच में वे गेंद को स्टंप की सीध में रखकर बल्लेबाज को आउट करने का प्रयास करते हैं। पुजारा के मुताबिक, जडेजा में सबसे बड़ा सुधार उनकी मानसिकता में आया है, जहां यह अनुभवी खिलाड़ी केवल रन गति रोकने के बजाय हर गेंद पर बल्लेबाज को आउट करने की फिराक में रहता है। पुजारा ने जियोस्टार से कहा, जडेजा के इस आक्रामक रुख ने उन्हें एक गेंदबाज के रूप में सक्रिय रूप से सोचने और अपनी विविधताओं का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सक्षम बनाया है। पहले उनकी मानसिकता थोड़ी रक्षात्मक थी, लेकिन अब वे विकेट लेने के उद्देश्य से हर गेंद फेंकते हैं। इससे खिलाड़ी अपने खेल के बारे में थोड़ा अधिक सोचता है, क्रीज का बेहतर इस्तेमाल करता है। यह मानसिक बदलाव खेल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed