{"_id":"6a71b81bf998a1d77b043b9f","slug":"australia-a-women-name-15-member-squad-for-india-tour-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A W vs AUS A W: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का दस्ता तैयार, व्लामिन्क और ब्राउन की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A W vs AUS A W: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का दस्ता तैयार, व्लामिन्क और ब्राउन की हुई वापसी
Tue, 04 Aug 2026 03:30 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 04 Aug 2026 03:30 PM IST
सार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का एलान कर दिया है, जिसमें तेज गेंदबाज टायला व्लामिन्क और डार्सी ब्राउन की वापसी हुई है। तीन सप्ताह के इस दौरे में टीम तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी।
विज्ञापन
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का एलान
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए 15 सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम की घोषणा कर दी है। टीम में तेज गेंदबाज टायला व्लामिन्क और डार्सी ब्राउन की वापसी सबसे बड़ा आकर्षण है। दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगी और भारत दौरे पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
27 वर्षीय टायला व्लामिन्क पिछले टी20 विश्व कप के दौरान कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गई थीं। अब वह पूरी तरह फिट हैं और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में अपनी लय हासिल करने की कोशिश करेंगी। वहीं, 23 वर्षीय तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन पिछले टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं बना सकी थीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए टीम में चयन के बाद उन्हें खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सप्ताह का होगा दौरा
ऑस्ट्रेलिया ए टीम का भारत दौरा करीब तीन सप्ताह तक चलेगा। इस दौरान टीम न्यू चंडीगढ़ में तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद मोहाली में तीन एकदिवसीय मुकाबले होंगे, जबकि धर्मशाला में एक चार दिवसीय मैच भी खेला जाएगा।
तीनों प्रारूपों के लिए अलग कप्तान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तानों की घोषणा की है।

- वनडे टीम की कप्तान: ताहलिया विल्सन
- टी20 टीम की कप्तान: निकोल फाल्टम
- चार दिवसीय मैच की कप्तान: रेचल ट्रेनमैन
चयनकर्ता ने क्या कहा?
राष्ट्रीय चयनकर्ता शॉन फ्लेगलर ने कहा कि टीम में अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, 'दोनों टीमों में अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों के शामिल होने से युवा खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में खेलने का अनुभव किसी भी खिलाड़ी के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह दौरा खिलाड़ियों को खुद को परखने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने का शानदार मौका देगा।'

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम
- डार्सी ब्राउन
- मैटलन ब्राउन
- निकोल फाल्टम
- टेस फ्लिंटॉफ
- सियाना जिंजर
- चार्ली नॉट
- अनिका लियरॉयड
- केटी मैक
- लिली मिल्स
- फ्रेंकी निकलिन
- हेली सिल्वर-होम्स
- रेचल ट्रेनमैन
- कोर्टनी वेब
- ताहलिया विल्सन
- टायला व्लामिन्क