फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach know matter

ICC: अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर लगा आठ साल का प्रतिबंध, आईसीसी ने क्यों लिया ये फैसला? जानें मामला

Mon, 03 Aug 2026 04:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Aug 2026 04:16 PM IST
सार

अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर सभी प्रकार के क्रिकेट से आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया है। अखिलेश के खिलाफ यह कार्रवाई आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी कोड की तीन धाराओं का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद की गई है।

विज्ञापन
USA Cricketer Akhilesh Reddy Banned For 8 Years Over ICC Anti-Corruption Code Breach know matter
बोदुगुम अखिलेश रेड्डी - फोटो : Twitter

विस्तार

अमेरिका के क्रिकेटर बोदुगुम अखिलेश रेड्डी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी कोड की तीन धाराओं का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने के बाद सभी प्रकार के क्रिकेट से आठ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। 26 वर्षीय रेड्डी पर यह प्रतिबंध संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 2025 अबूधाबी टी10 टूर्नामेंट से जुड़ी भ्रष्ट गतिविधियों के कारण लगाया गया है। इस लीग के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आईसीसी को डेजिग्नेटेड एंटी-कॉरप्शन ऑफिशियल (DACO) नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
आईसीसी के अनुसार, रेड्डी का आठ साल का निलंबन 21 नवंबर, 2025 से लागू किया गया है, जिस दिन उन्हें पहली बार अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। औपचारिक न्यायाधिकरण की कार्यवाही के बाद, रेड्डी को एंटी-कॉरप्शन कोड के तहत तीन प्रमुख प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। इनमें एडीटी10 2025 के मैचों के परिणामों, प्रगति या आचरण को अनुचित तरीके से प्रभावित करने का प्रयास करना, किसी अन्य प्रतिभागी को कोड का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित या प्रोत्साहित करना और डीएसीओ की जांच में बाधा डालने के लिए मोबाइल डिवाइस से प्रासंगिक डेटा व संदेशों को हटाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पूरा मामला 19 नवंबर 2025 की सुबह एस्पिन स्टैलियंस के पहले मैच से ठीक पहले एक होटल के कमरे की एक घटना से जुड़ा है। न्यायाधिकरण ने पाया कि रेड्डी ने टीम प्रबंधन के इशारे पर एक साथी खिलाड़ी से संपर्क किया और उसे मैच के दौरान अतिरिक्त रन देने के लिए कहा था। जब उस खिलाड़ी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और इसकी सूचना आईसीसी एंटी-कॉरप्शन यूनिट (एसीयू) को दी, तो मैच से ठीक पहले उसे प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमेरिका के लिए खेल चुके हैं चार टी20
तीसरे आरोप के संबंध में, रेड्डी ने 19 नवंबर की सुबह खिलाड़ी के साथ किए गए व्हाट्सएप संदेशों और कॉल लॉग को अपने फोन से मैन्युअल रूप से हटाने की बात स्वीकार की। हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में इसे सामान्य "डेटा हाइजीन" बताया, लेकिन न्यायाधिकरण ने उनके इस बचाव को खारिज कर दिया और फैसला सुनाया कि उन्होंने एसीयू जांच से पहले जानबूझकर संभावित रूप से आपत्तिजनक सामग्री को नष्ट किया था। यह प्रतिबंध माइकल जे बेलोफ केई (चेयर), जस्टिस केट ओरेगन और लॉयड मिहिसी की तीन सदस्यीय न्यायाधिकरण द्वारा एक व्यापक सुनवाई के बाद लगाया गया है। केमैन आइलैंड्स के खिलाफ नॉर्थ अमेरिका टी20 कप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करने वाले रेड्डी ने यूएसए के लिए चार टी20 मैच खेले हैं और एक विकेट लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed