फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   All-Format India XI: Why Arshdeep Singh Was Trolled After he picked himself and Gambhir Picked in the Team

All Format India-11: क्यों ट्रोल हुए अर्शदीप सिंह? भारत के ऑल-फॉर्मेट सर्वश्रेष्ठ-11 में गंभीर और खुद को रखा

Mon, 03 Aug 2026 01:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

अर्शदीप सिंह ने सभी प्रारूपों को मिलाकर भारत की सर्वश्रेष्ठ-11 टीम चुनी है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस अर्शदीप को ट्रोल कर रहे हैं और साथ ही टीम में सुधार करने की भी मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है...

विज्ञापन
All-Format India XI: Why Arshdeep Singh Was Trolled After he picked himself and Gambhir Picked in the Team
अर्शदीप की ऑल फॉर्मेट बेस्ट-11 - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

भारतीय टीम इस महीने श्रीलंका का दौरा करेगी। वहां टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। अर्शदीप सिंह इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन इसके बावजूद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान भारत की ऑल फॉर्मेट बेस्ट-11 टीम चुनी। इस टीम में उन्होंने ऐसे दो खिलाड़ियों को शामिल किया, जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। फैंस का कहना है कि इन दो खिलाड़ियों की जगह भी नहीं बनती थी। वहीं, अर्शदीप ने इस टीम से कई दिग्गजों को बाहर रखा। साथ ही रोहित शर्मा का बैटिंग पोजिशन तक बदल दिया।
विज्ञापन

All-Format India XI: Why Arshdeep Singh Was Trolled After he picked himself and Gambhir Picked in the Team
गौतम गंभीर और अर्शदीप - फोटो : ANI
गंभीर को चुनने पर क्यों हुए ट्रोल?
दरअसल, क्रिष्नांक अत्रे के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अर्शदीप ने सभी प्रारूपों को मिलाकर भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 चुनी। इसमें उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर के साथ गौतम गंभीर को दी। फैंस ने मजे लेते हुए कहा कि अगर अर्शदीप गंभीर को नहीं चुनते तो टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में पड़ जाती। फैंस ने कहा कि गंभीर से ज्यादा ओपनिंग स्लॉट को वीरेंद्र सहवाग या सौरव गांगुली डिजर्व करते थे। फैंस ने मजे लेते हुए कहा कि गंभीर की जगह तो दिल्ली की सर्वश्रेष्ठ-11 में नहीं बनती है।


सोशल मीडिया पर कमेंट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

All-Format India XI: Why Arshdeep Singh Was Trolled After he picked himself and Gambhir Picked in the Team
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा की बैटिंग पोजिशन भी बदली
अर्शदीप ने तीसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ और चौथे स्थान के लिए विराट कोहली को चुना। पांचवें स्थान पर उन्होंने युवराज सिंह और छठे स्थान पर रोहित शर्मा को मौका दिया है। रोहित के बैटिंग पोजिशन को लेकर भी फैंस अर्शदीप को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि रोहित छठे स्थान पर बिल्कुल स्थान डिजर्व नहीं करते। पांचवें स्थान पर वीवीएस लक्ष्मण और छठे स्थान पर युवराज सिंह को खिलाना चाहिए था। या फिर कपिल देव-अनिल कुंबले में से किसी को मौका मिलना चाहिए। ये गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। फैंस ने विकल्प के तौर पर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को भी रखा।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स
 
विज्ञापन

All-Format India XI: Why Arshdeep Singh Was Trolled After he picked himself and Gambhir Picked in the Team
अर्शदीप सिंह-सितांशु कोटक-गौतम गंभीर-टी दिलीप - फोटो : BCCI
अर्शदीप ने भुवी-शमी पर खुद को दी तरजीह
अर्शदीप ने विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी को चुना। वहीं, स्पिनर के तौर पर अर्शदीप ने हरभजन सिंह को कुंबले पर तरजीह दी। सबसे ज्यादा विवाद इस टीम के पेसर्स को लेकर हो रहा है। अर्शदीप ने तीन पेसर्स के रूप में जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और खुद को चुना। फैंस ने मजे लेते हुए कहा कि अर्शदीप अभी तक टेस्ट में डेब्यू नहीं कर सके हैं, लेकिन वह ऑल फॉर्मेट बेस्ट-11 में हैं। एक फैन ने लिखा- वाह आप तो खेल गए पाजी। फैंस का कहना है कि अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार या फिर मोहम्मद शमी या आशीष नेहरा को होना चाहिए था।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स

अर्शदीप की ऑल-फॉर्मेट इंडिया-11: सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, जहीर खान, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed