{"_id":"6a6f70e8d0953095d903da54","slug":"arshdeep-singh-say-about-the-social-media-post-broke-his-silence-on-the-ipl-controversy-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Arshdeep Singh: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर क्या बोले अर्शदीप सिंह? आईपीएल में विवाद पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Arshdeep Singh: सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर क्या बोले अर्शदीप सिंह? आईपीएल में विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Sun, 02 Aug 2026 10:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:01 PM IST
सार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। अर्शदीप ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट किए थे।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 के दौरान हुए सोशल मीडिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि अर्शदीप को सोशल मीडिया पर अपने कुछ पोस्ट की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
अर्शदीप सिंह ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा, आईपीएल समाप्त हो गया था। मुझे लगा कि सब कुछ ठीक कर दूं। मेरा मतलब है, लोग इसे मुद्दा बनाते हैं, पूछते हैं कि मैंने वीडियो क्यों हटाए और अर्शदीप के इंस्टाग्राम अकाउंट का क्या हुआ, उसने इसे रातों-रात क्यों बदल दिया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, भाई। मुझे बस हटाने का मन हुआ, तो मैंने हटा दिया। अगर मेरा मन करेगा, तो मैं उन्हें वापस डाल दूंगा। यह बस मेरे मूड की बात है। जब भी मेरा मन होता है, मैं कुछ पोस्ट साझा कर देता हूं। पोस्ट हटाने के पीछे मेरा कोई नकारात्मक मकसद नहीं था।"
अर्शदीप हुए थे ट्रोल
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का अभियान शानदार तरीके से शुरू हुआ था। टीम आधे सीजन तक टॉप-2 की टीम रही। उसके बाद टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई। टीम लगातार मैच हार रही थी और अंतत: प्लेऑफ से बाहर हो गई। इसके बाद अर्शदीप सिंह को खराब गेंदबाजी की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद, अर्शदीप ने इंस्टाग्राम से भी अपना सारा कंटेंट हटा दिया।बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज टी20 फॉर्मेट में भारत का सफलतम गेंदबाज है। अक्सर छोटे फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले अर्शदीप अब तक 91 मैचों में 135 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा, 18 वनडे मैचों में 30 विकेट उनके नाम हैं। अर्शदीप का टेस्ट फॉर्मेट में अब तक डेब्यू नहीं हुआ है।