फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Tin Shed at Cremation Ground Delays Funeral for 15 Hours Amid Rain in Fatehpur Sikri

UP: 15 घंटे तक रुका रहा अंतिम संस्कार, श्मशान घाट पर बारिश में हुई ऐसी हालत; सोचने को मजबूर कर देगी ये तस्वीर

Tue, 04 Aug 2026 02:46 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी के चौमा शाहपुर में श्मशान घाट पर टीन शेड न होने के कारण खराब मौसम में अंतिम संस्कार करीब 15 घंटे तक रुका रहा। ग्रामीणों ने खुद त्रिपाल की व्यवस्था कर दाह संस्कार कराया और प्रशासन से स्थायी टीन शेड व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

विज्ञापन
No Tin Shed at Cremation Ground Delays Funeral for 15 Hours Amid Rain in Fatehpur Sikri
बारिश में त्रिपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी के ग्राम चौमा शाहपुर में श्मशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्थाएं नहीं की गईं तो तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी कुशाल सिंह लोधी राजपूत का सोमवार रात करीब 10 बजे बीमारी के चलते निधन हो गया। मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट ले जाया गया, लेकिन वहां टीन शेड या बारिश से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण खराब मौसम में दाह संस्कार संभव नहीं हो सका। इससे करीब 15 घंटे तक अंतिम संस्कार रुका रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद स्वयं त्रिपाल की व्यवस्था कर अस्थायी रूप से ढककर अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण वंशी जाट, रामभरोसी, अजयवीर, राधारमन, कैलाश मास्टर, भूदेव सोगरवाल, मेघ सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि श्मशान घाट पर टीन शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। उनका कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्थाएं नहीं कराई गईं तो ग्रामीण तहसील किरावली पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।


ग्रामीणों ने प्रशासन से श्मशान घाट पर स्थायी टीन शेड एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed