फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Gives Birth to Baby Boy After Labor Pains on Sabarmati-Agra Express, Medical Team Assists at Agra Cantt

UP: साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में उठी प्रसव पीड़ा, आगरा कैंट पर गूंजी किलकारी; महिला ने बेटे को दिया जन्म

Tue, 04 Aug 2026 02:36 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 04 Aug 2026 02:36 PM IST
सार

साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में सफर कर रही 22 वर्षीय महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद रेल मदद के जरिए रेलवे को सूचना दी गई। आगरा कैंट पहुंचने पर मेडिकल टीम ने महिला को अटेंड किया और प्लेटफॉर्म पर ही उसने बेटे को जन्म दिया; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 

विज्ञापन
Woman Gives Birth to Baby Boy After Labor Pains on Sabarmati-Agra Express, Medical Team Assists at Agra Cantt
महिला ने दिया बच्चे को जन्म - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साबरमती-आगरा एक्सप्रेस में सफर कर रही 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रेल मदद से तत्काल सहायता मिली। आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि सोमवार को गाड़ी संख्या 12548 में साबरमती से आगरा के बीच यात्रा कर रही महिला के लिए सुबह 6:24 बजे रेल मदद मांगी। बर्थ संख्या 36, 37 और 38 पर परिवार के साथ यात्रा कर रही महिला को टिकट जांच कर्मचारी ने सहायता दी।
विज्ञापन


आगरा कैंट पर मेडिकल टीम तैयार रखी गई। सुबह सात बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर पहुंची। डॉ. अवंतिका सिन्हा ने महिला को अटेंड किया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed