फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: BA में पढ़ाई के दौरान प्यार, 2026 में अमित से कोर्ट मैरिज, बाप ने मार डाला; अंकिता हत्याकांड की पूरी कहानी

Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 04 Aug 2026 01:54 PM IST
सार

आगरा में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने गत फरवरी में नहटौली के रहने वाले सहपाठी आईटीबीपी जवान अमित उर्फ अनिल से प्रेम विवाह किया था। 

विज्ञापन
Love during her BA studies court marriage to Amit in 2026 killed by her father Ankita murder case full story
agra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा के बाह में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। 


पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अंकिता शर्मा जैतपुर के महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके संबंध साथ में पढ़ने वाले नहटोली के अमित उर्फ अनिल से हो गए। दोनों ने 23 फरवरी, 2026 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी अंकिता ने उन्हें नहीं दी। अमित ने पौने दो महीने बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें अंकिता के साथ शादी करना बताया। 
Love during her BA studies court marriage to Amit in 2026 killed by her father Ankita murder case full story
अंकिता की हत्या के बाद घर में मौजूद आसपास के लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकिता की शादी का परिजन को पता चला तो वो विरोध करने लगे। उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी। एक ही बात बोलती थी कि जान दे देगी लेकिन अमित से अलग नहीं होगी। उसने प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है। अमित पिछले दिनों घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद चला गया था। इससे विवाद बढ़ गया।
Love during her BA studies court marriage to Amit in 2026 killed by her father Ankita murder case full story
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सामने नहीं आए जवान के परिजन
आईटीबीपी के जवान अमित से अंकिता शर्मा की कोर्ट मैरिज का पड़ोसी दावा कर रहे हैं। अंकिता की हत्या के बाद भी जवान के परिजन सामने नहीं आए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता को भी नहीं पता है कि किस लड़के से बेटी ने कोर्ट मैरिज की है। अब तक युवक के परिजन भी सामने नहीं आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love during her BA studies court marriage to Amit in 2026 killed by her father Ankita murder case full story
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षा देने जाने से पहले मार डाला
अंकिता शर्मा काफी होनहार थी। वह रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार तड़के उसे परीक्षा देने के लिए आगरा जाना था। परीक्षा के लिए निकलने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अंकिता के प्रेम विवाह की जानकारी से पूरा परिवार नाराज था। 
 
विज्ञापन
Love during her BA studies court marriage to Amit in 2026 killed by her father Ankita murder case full story
अंकिता की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनी भैंस और भूसा बेच दिए थे, हत्या की योजना बना चुका था परिवार
परीक्षा की तैयारी में जुटी अंकिता को मौत के घाट उतारने की तैयारी में परिवार जुटा था। अपना भूसा और भैंस बेच दिए थे। अंकिता के घर से बाहर आने जाने पर नजर रखने लगे थे। घर में प्रेम विवाह को लेकर विवाद होता था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed