फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Mother Accused of Selling Minor Daughter, Four Arrested Including Three From Meerut and Muzaffarnagar

UP: मां ने 15 वर्षीय बेटी को बेचने का आरोप, मेरठ-मुजफ्फरनगर के तीन समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 02:43 PM IST
सार

देहरादून में 15 वर्षीय किशोरी को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी की मां ने आर्थिक तंगी के चलते बेटी का सौदा किया और बाद में रकम पूरी नहीं मिलने पर अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। जांच के दौरान किशोरी को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
UP: Mother Accused of Selling Minor Daughter, Four Arrested Including Three From Meerut and Muzaffarnagar
मां के बेटी को बेचने का मामला सामने आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में 15 वर्षीय किशोरी को बेचने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी के चलते मां ने अपनी नाबालिग बेटी का सौदा कर दिया। बाद में तय रकम पूरी नहीं मिलने पर उसने बेटी के अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। मामले में किशोरी की मां समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


अपहरण की शिकायत से शुरू हुई जांच
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पांच जुलाई को सहस्रधारा रोड क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 15 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस मुजफ्फरनगर पहुंची, जहां से जानसठ क्षेत्र के घटायन गांव निवासी मनीष कुमार और मेरठ के फलावदा क्षेत्र के नांगोरी गांव निवासी लवी कुमार को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल, फर्जी सीओ बना मास्टरमाइंड शशांक अब भी फरार, सर्विलांस से तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ लाख में खरीदकर दो लाख में बेचने का आरोप
पूछताछ में लवी कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा मंडी निवासी पिंकी मलिक के माध्यम से किशोरी को डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था। बाद में उसे दो लाख रुपये में मनीष कुमार को बेच दिया। पुलिस के अनुसार, मनीष ने किशोरी को शादी के उद्देश्य से खरीदा था।

मां समेत चार आरोपी गिरफ्तार
जांच के बाद पुलिस ने पिंकी मलिक और किशोरी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में किशोरी की मां ने आर्थिक तंगी के चलते बेटी का सौदा करने की बात स्वीकार की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

रकम नहीं मिली तो दर्ज करा दी अपहरण की रिपोर्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी की मां को तय डेढ़ लाख रुपये में से केवल 80 हजार रुपये ही दिए गए थे। बाकी 70 हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई थी। आरोप है कि जब शेष रकम नहीं मिली तो महिला ने बेटी के अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed