फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Murder in Meerut; body brought in an e-rickshaw and dumped in the middle of the road in broad daylight

UP: मेरठ में आढ़ती की हत्या, ई-रिक्शा से शव फेंककर फरार हो गए हत्यारे, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

Meerut News: लिसाड़ीगेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू (50) का शव बागपत गेट के पास फेंक दिया गया। पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपी रिक्शा चालक की तलाश कर रही है। इस घटना से भीड़भाड़ वाले इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
UP: Murder in Meerut; body brought in an e-rickshaw and dumped in the middle of the road in broad daylight
शव फेंके जाने के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ई-रिक्शा से एक व्यक्ति का शव सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



 

UP: Murder in Meerut; body brought in an e-rickshaw and dumped in the middle of the road in broad daylight
एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, मृत व्यक्ति की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू (50) के रूप में हुई है। वे टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित नवीन मंडी में सब्जी के आढ़ती थे। उनके शव को सड़क पर फेंकने के बाद ई-रिक्शा चालक व सवार मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ई-रिक्शा चालक की पहचान की जा सके और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात से इलाके में भय का माहौल
ई-रिक्शा से शव फेंकने जैसी यह घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस तरह की वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। 

ये भी देखें...
Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने और हंगामा करने वाले पांच कांवड़ियों पर FIR, वाहन भी सीज, वायरल हुआ था वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed