{"_id":"6a721b0e86b863ba1907bbeb","slug":"meerut-dog-mauls-four-year-old-girl-s-face-in-islamabad-she-has-been-hospitalized-2026-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इस्लामाबाद में कुत्ते ने चार साल की बच्ची का चेहरा नोचा, अस्पताल में भर्ती; नगर निगम के खिलाफ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इस्लामाबाद में कुत्ते ने चार साल की बच्ची का चेहरा नोचा, अस्पताल में भर्ती; नगर निगम के खिलाफ हंगामा
Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:32 PM IST
सार
दक्षिणी इस्लामाबाद में सलाउद्दीन की बेटी अनाबिया पर घर के पास ही कुत्तों ने हमला कर दिया। एक कुत्ते ने बच्ची का चेहरा नोच दिया। शरीर पर कई जगह कुत्तों ने काटा। बच्ची की हालत देखकर मां का कलेजा फट पड़ा। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ हंगामा किया।
विज्ञापन
जख्मी अनाबिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के दक्षिणी इस्लामाबाद वार्ड-71 में मंगलवार को आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्ची अनाबिया का चेहरा नोच डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन लोगों ने कुत्तों को भगाया। बाद में घायल बच्ची को निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पार्षद फजल करीम कई लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि शिकायत के बावजूद नगर निगम की टीम आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पार्षद फजल करीम ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से महिलाओं और बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मंगलवार सुबह, बच्ची अनाबिया पुत्री सलाउद्दीन अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची डर के मारे जमीन पर गिर गई और कुत्ते ने उसके चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। बच्ची के शोर मचाने पर ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी इस्लामाबाद निवासी अनीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद निगम इस मामले में गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के दावे खोखले हैं और रोज आवारा कुत्तों के हमले हो रहे हैं। लोगों में नगर निगम के प्रति भारी आक्रोश है और वे जल्द आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन की लचर व्यवस्था को उजागर किया है।
ये बोले नगर स्वास्थ्य अधिकारी
कांवड़ यात्रा में निगम की टीम लगी है। बुधवार को निगम की ओर से टीम को इस्लामाबाद में भेजा जाएगा और कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। निगम की टीम खूंखार कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजती है।
- डॉ. अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
कांवड़ यात्रा में निगम की टीम लगी है। बुधवार को निगम की ओर से टीम को इस्लामाबाद में भेजा जाएगा और कुत्तों को पकड़वाया जाएगा। निगम की टीम खूंखार कुत्तों को पकड़कर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर भेजती है।
- डॉ. अमर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी