फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ravi from Ashwani Akhada won the gold medal in the 65 kg category at the national wrestling championship.

Gurugram News: राष्ट्रीय दंगल में अश्वनी अखाड़ा के रवि ने 65 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 05 Aug 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Ravi from Ashwani Akhada won the gold medal in the 65 kg category at the national wrestling championship.
राष्ट्रीय स्तरीय दंगल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। प्रशिक्षक
- शहीद कप्तान कपिल कुंडू की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में 300 पहलवानों ने दिखाया दमखम, 74 किग्रा में सचिन रहे विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहीद कप्तान कपिल कुंडू की स्मृति में पटौदी क्षेत्र के खोपड़े अखाड़ा, खोर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में देशभर के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुश्ती सम्राट मोहन नाना के नेतृत्व में आयोजित मैट दंगल में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के करीब 300 पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल विभाग के उप निदेशक गिरिराज सिंह मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सबसे रोमांचक मुकाबले 65 और 74 किलोग्राम भार वर्ग में देखने को मिले।
65 किलोग्राम भार वर्ग में अश्वनी अखाड़ा के रवि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्हें 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी दी गई। सोनू अखाड़ा के नितेश ने रजत पदक के साथ पांच हजार रुपये और दीपांशु ने कांस्य पदक के साथ तीन हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं, 74 किलोग्राम भार वर्ग में रायपुर अखाड़ा (सोनीपत) के सचिन ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें 15 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सोनू अखाड़ा के विकास ने रजत पदक जीतकर सात हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि यशदीप और अमित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। दोनों को कांस्य पदक के साथ तीन-तीन हजार रुपये की राशि दी गई। दंगल में 35, 45, 50, 57, 65 और 74 किलोग्राम भार वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागी पहलवानों का आभार जताया-
प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण 85 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ और सक्रिय बुजुर्गों का सम्मान रहा। उन्हें भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए शॉल, स्वर्ण पदक, ट्रॉफी, पगड़ी और 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। समापन समारोह में प्रतियोगिता प्रभारी संजय सैनी और कोच जीत ठाकरान ने सभी अतिथियों, रेफरी, सहयोगियों और प्रतिभागी पहलवानों का आभार जताया। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के आयोजन लगातार कराने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed