फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Applications open for postings in Model Sanskriti and PM SHRI schools; window open until August 10.

Gurugram News: मॉडल संस्कृति, पीएम श्री स्कूलों में तैनाती के लिए आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक मौका

Wed, 05 Aug 2026 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Applications open for postings in Model Sanskriti and PM SHRI schools; window open until August 10.
- पीजीटी, टीजीटी समेत प्रिंसिपल और हेडमास्टर कर सकेंगे आवेदन, 22 अगस्त को होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएम ईईई स्कूलों में तैनाती के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक शिक्षक 10 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में पीजीटी, टीजीटी, सीएंडवी, पीआरटी के साथ प्रिंसिपल, हेडमास्टर और हेड टीचर भी आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने शिक्षकों को आवेदन से पहले जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, स्क्रीनिंग टेस्ट 22 अगस्त को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की ओर से आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में सफल शिक्षकों की सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित शिक्षकों को राज्य के मॉडल संस्कृति, पीएम श्री और सीएम ईईई स्कूलों में खाली पदों पर नियुक्त किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही परिणाम की अलग से सूचना नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट और एमआईएस पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed