{"_id":"6a74a631871d790ecc05b4bf","slug":"27-year-old-man-shot-and-hacked-to-death-with-a-farsa-after-intruders-entered-his-home-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96996-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घर में घुसकर 27 वर्षीय युवक की गोली व फरसे से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घर में घुसकर 27 वर्षीय युवक की गोली व फरसे से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पिता पर हमले के बाद बैंगलोर से लौटा था सागर, 15 आरोपियों पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र के कारोला गांव में 27 वर्षीय युवक सागर की घर में घुसकर गोली मारकर और तेजधार हथियार फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि वारदात को करीब 15 युवकों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक गांव की गली से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कारोला गांव निवासी सागर बैंगलोर में रहकर ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था। उसके पिता मुन्नीलाल और मछेंद्र पहलवान पक्ष के बीच 3 अगस्त को विवाद हुआ था। आरोप है कि मछेंद्र पक्ष के लोगों ने मुन्नीलाल के छोटे बेटे शंकर के साथ मारपीट की और बाद में घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले में मुन्नीलाल समेत परिवार के अन्य लोगों को चोटें आई थीं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद सागर बृहस्पतिवार को बैंगलोर से गांव पहुंचा था। बताया जा रहा है कि घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही मुन्ना समेत करीब 15 युवक घर में घुस आए और सागर पर डंडों व फरसे से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे गोली भी मार दी और मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गंभीर हालत में सागर को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया। डीसीपी मानेसर परबीना पी भी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शांत नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन
कोट-
शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही गोली और धारदार हथियार से हुए हमले की स्थिति स्पष्ट होगी। फर्रुखनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता