{"_id":"6a74a6914648aa696c026af7","slug":"embezzlement-of-1-crore-from-liquor-shop-fir-against-six-employees-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96981-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शराब ठेके से एक करोड़ रुपये का गबन, छह कर्मचारियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शराब ठेके से एक करोड़ रुपये का गबन, छह कर्मचारियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड के मिलान में सामने आया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित शराब ठेके से बिक्री की रकम में करीब एक करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। ठेका मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुख्य सेल्समैन समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।
ठेका मालिक बलजिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-38 में उनका शराब का ठेका है। यहां उत्तर प्रदेश निवासी एक युवक मुख्य सेल्समैन के तौर पर कार्यरत था। उसके साथ पांच अन्य कर्मचारी भी बिक्री व्यवस्था संभालते थे। आरोप है कि सभी कर्मचारियों ने आपस में मिलीभगत कर शराब की बिक्री से मिली रकम को हड़प लिया।
शिकायत के अनुसार, जब शराब के स्टॉक और बिक्री के आंकड़ों का मिलान किया गया तो करीब एक करोड़ रुपये की राशि का अंतर सामने आया। इसके बाद ठेका मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ठेके के बिक्री रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।