फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mock drill to handle disasters

Gurugram News: आपदा से निपटने के लिए मॉक अभ्यास

Wed, 05 Aug 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
Mock drill to handle disasters
गुरुग्राम। सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने बुधवार को सिविल डिफेंस कार्यालय और जिला परिषद परिसर में एक मॉक अभ्यास किया। इसका उद्देश्य आपदा में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अभ्यास में एक काल्पनिक आपातकालीन स्थिति बनाई गई। राहत दलों ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और घायलों को स्ट्रेचर से निकाला। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और सीपीआर का प्रदर्शन भी हुआ। इसके बाद घायलों को रोगी वाहन से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। सिविल डिफेंस की उप नियंत्रक सृष्टि ने बताया कि ऐसे अभ्यास जनहानि कम करते हैं। यह राहत कार्यों को प्रभावी बनाने और विभागों में समन्वय मजबूत करने में सहायक है। जिला समन्वयक अशोक कुमार, मुख्य वार्डन मोहित शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनमोहन और हवलदार विकास सहित कई स्वयंसेवकों ने इसमें भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed