फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   If the fee is not paid on time, the seat will be lost.

Gurugram News: समय पर फीस नहीं भरी तो छूट जाएगी सीट

Wed, 05 Aug 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
If the fee is not paid on time, the seat will be lost.
यूजी कोर्सों में खाली सीटों के लिए आठ अगस्त से ओपन काउंसलिंग, दूसरी मेरिट लिस्ट के छात्रों को सात अगस्त तक जमा करनी होगी फीस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कॉलेजों में स्नातक (यूजी) कोर्सों की खाली सीटों पर दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग का शेड्यूल फिर बदल दिया गया है। अब आठ अगस्त से विभिन्न कोर्सों में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले शुरू होंगे। सेक्टर-9 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी संजय कात्याल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार तीसरे चरण की ओपन (फिजिकल) काउंसलिंग 12 अगस्त की बजाय अब आठ अगस्त से शुरू होगी। दाखिला प्रक्रिया को समय पर पूरा करने के लिए निदेशालय ने दूसरी मेरिट लिस्ट और ओपन काउंसलिंग की तिथियों में बदलाव किया है। दूसरी मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र सात अगस्त शाम पांच बजे तक अपनी दाखिला फीस जमा कर सकेंगे। निर्धारित समय तक फीस जमा नहीं करने वाले छात्रों की सीट रिक्त मानी जाएगी। इसके बाद बची हुई सीटों पर तीसरे चरण की फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे।

फीस जमा नहीं करने पर ओपन काउंसलिंग में लेना होगा हिस्सा-
दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी यदि छात्र तय समय में फीस जमा नहीं करता है तो उसे सीट का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे छात्रों को बाद में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर दाखिला लेना होगा। आठ अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग के तहत छात्रों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार होगी। चयनित छात्रों को फीस जमा करने के लिए केवल एक दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed