{"_id":"6a73411567f6b8be360f36c8","slug":"block-staff-stage-work-boycott-over-canteen-payment-dispute-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120528-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कैंटीन भुगतान विवाद पर ब्लॉक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कैंटीन भुगतान विवाद पर ब्लॉक कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
Wed, 05 Aug 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। विकासखंड भिलंगना मुख्यालय में संचालित एक कैंटीन के भुगतान विवाद ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। कैंटीन संचालक की ओर से सोशल मीडिया पर ब्लॉक अधिकारियों और कर्मचारियों पर भोजन का भुगतान नहीं करने के आरोप लगाए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी विपिन सिंह को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों का कहना है कि कैंटीन संचालक अरविंद सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया कि ब्लॉक के कई अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से भोजन करने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे हैं। आरोप सार्वजनिक होने के बाद कर्मचारियों ने कड़ा आक्रोश जताया। कर्मचारियों का कहना है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय-समय पर अपने भोजन का भुगतान करते रहे हैं। बिना किसी ठोस प्रमाण के इस तरह के आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों से ज्ञापन प्राप्त कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन पर उपखंड अधिकारी अनुज बहुगुणा, खेम राज शाह, विनोद चमोली, शिव सिंह, आशा राम, गीता देवी, अनीता, सोनम, रविंद्र सिंह के हस्ताक्षर है।