फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hopes raised for the expansion of the operation theatre at District Hospital, Baurari.

Tehri News: जिला अस्पताल बौराड़ी मेें ऑपरेशन कक्ष विस्तार होने की जगी उम्मीदें

Wed, 05 Aug 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 05 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hopes raised for the expansion of the operation theatre at District Hospital, Baurari.
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और भवन मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के ऑपरेशन कक्ष का विस्तार करने, भवन की मरम्मत और रंग-रोगन, झूलते विद्युत तारों को व्यवस्थित करने, मुख्य प्रवेश द्वार पर इंटरलॉकिंग ट्रायल्स लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बौराड़ी में वर्तमान में ऑपरेशन कक्ष काफी छोटा है। अब दो कक्षों को आपस में मिलाकर ऑपरेशन कक्ष का विस्तार किया जाएगा। भवन के आसपास भी कई स्थानों पर तार झूल रहे हैं। ऐसे में इन तारों को व्यवस्थित करने और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाने का काम भी प्रस्तावित कार्यों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों डीएम नितिका खंडेलवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल व सीएमओ डॉ. रामप्रकाश ने जिला अस्पताल बौराड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन में आवश्यक मरम्मत और अन्य सुविधाओं से संबंधित कार्यों को लेकर अस्पताल प्रशासन से प्रस्ताव मांगा गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed