फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Teelu Rauteli Award 2026 List released CM Dhami to confer the awards on August 8 Uttarakhand news

Uttarakhand: इन 13 महिलाओं को मिलेगा इस बार तीलू रौतेली पुरस्कार, सूची जारी, आठ अगस्त को सीएम करेंगे सम्मानित

Thu, 06 Aug 2026 02:17 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 06 Aug 2026 02:17 PM IST
सार

प्रदेश की महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है। इस बार भी 13 महिलाओं को यह सम्मान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Teelu Rauteli Award 2026 List released CM Dhami to confer the awards on August 8 Uttarakhand news
सीएम धामी - फोटो : सूचना

विस्तार

प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। पुरस्कार वितरण आठ अगस्त को संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चयनित महिलाओं को पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य सरकार उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर खेल, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। तीलू रौतेली की जयंती पर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य पर महिलाओं एवं किशोरियों के लिए वर्ष 2006 से इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए विभाग को विभिन्न जिलों से इस बार 217 आवेदन मिले थे।  

विज्ञापन


इसमें अल्मोड़ा से 21, बागेश्वर से आठ, चमोली और चंपावत से 12-12, देहरादून से 23, हरिद्वार से 22, नैनीताल से 29, पौड़ी से आठ, पिथौरागढ़ से 13, रुद्रप्रयाग से 11, टिहरी से 13, ऊधमसिंह नगर से 11 और उत्तरकाशी जिले से विभाग को 24 आवेदन थे। इसमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। जबकि राज्यस्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए विभाग को प्रदेश भर से 220 आवेदन मिले। पुरस्कार के लिए इसमें से 35 महिलाओं का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand:  खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, भाजपा पर करेंगे सियासी वार, आठ अगस्त को हल्द्वानी में रैली

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
-उत्तरकाशी की श्वेता बधानी (स्वतंत्री) को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 
-अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल को संस्कृति एवं कला के क्षेत्र में 
-बागेश्वर की दया दानू को समाज सेवा
-चमोली की नंदा सती को संगीत
-चंपावत की रितिका बगोली को पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा
-देहरादून की नीतू रानी को शिक्षा एवं बहादुर
-हरिद्वार की वैशाली शर्मा को समाज सेवा
-नैनीताल की लतिका को खेल  क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि
-पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पत थपलियाल को खेल समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में
-पिथौरागढ़ की कलावती देवी को सामाजिक कार्य
-रुद्रप्रयाग की दुर्गा देवी को समाज सेवा
-टिहरी गढ़वाल की सरिता  कोठियाल को सामाजिक क्षेत्र
-उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी को दिव्यांग खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed