{"_id":"6a748f73abb6c37c660d4c80","slug":"landslide-from-a-hill-in-ghuttu-threatens-several-houses-buries-a-car-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120534-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घुत्तू में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से कई मकानों को खतरा, एक कार दबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घुत्तू में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से कई मकानों को खतरा, एक कार दबी
Thu, 06 Aug 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बृहस्पतिवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण घुत्तू बाजार के ऊपर पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिर गया जिससे एक कार मलबे में दब गई और कई मकान खतरे की जद में आ गए। राजस्व टीम ने खतरे को देखते हुए 12 परिवारों को घर खाली करने के नोटिस दिए हैं।
लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार तड़के बाजार के समीप पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक नीचे गिर गया जिससे कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी भजन रावत और रवि कंडारी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से नदी और गाड-गदेरे भी उफान पर हैं। राजस्व की टीम ने खतरे को देखते हुए 12 परिवारों को घर खाली करने के नोटिस दिए हैं।
घुत्तू में भूस्खलन की सूचना मिली है जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि कई घरों के ऊपर मलबा-पत्थर आने से खतरा बताया गया है। राजस्व टीम को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
- मंजू राजपूत, एसडीएम घनसाली।