{"_id":"6a7336ec8223ba2a0a071940","slug":"demand-to-upgrade-lambgaon-chamyala-road-to-a-national-highway-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120517-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लंबगांव-चमियाला सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लंबगांव-चमियाला सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मांग
Wed, 05 Aug 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। विकासखंड प्रतापनगर के पट्टी भदूरा के प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय से मुलाकात कर डोबरा-चांठी मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण, सुधारीकरण कराने और लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग उठाई।
प्रतिनिधिमंडल ने सचिव पांडेय को ज्ञापन सौंपकर बताया कि टिहरी झील बनने के बाद डोबरा-चांठी मोटर मार्ग प्रतापनगर के साथ ही उत्तरकाशी और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग बन गया है। लंबे समय से मार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई है। सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। लंबगांव-कोटालगांव-चमियाला मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की भी मांग की।
एचपी डिमरी ने बताया कि लोनिवि के सचिव डॉ. पांडेय ने मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर उक्रांद केंद्रीय कार्यकारी के अध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंकज व्यास, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरि प्रसाद डिमरी, प्रधान खुशाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख महेंद्र चौहान, सोहन नेगी, बामदेव आदि मौजूद रहे। संवाद