{"_id":"6a7341517741b1fdca0840f7","slug":"sdfgdf-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-9062-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चोरी का सरिया लदा ट्रक बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चोरी का सरिया लदा ट्रक बरामद, चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा थाना पुलिस ने दो सप्ताह पहले चोरी हुए सरिया से लदे ट्रक को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ट्रक, उसमें लदा 11.5 टन सरिया और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान दनकौर के मंडपा निवासी मुरसलीम, सिकंदराबाद के तिल बेगमपुर निवासी गुलजार, बिहार के अररिया निवासी मोहम्मद अमर तथा बिसाहड़ा निवासी चुनमुन उर्फ पुनीत कुमार के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी ट्रक चालक गोपीचंद शर्मा 23 जुलाई की रात सिकंद्राराऊ से सरिया लादकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में बुलंदशहर मार्ग पर रबूपुरा क्षेत्र के चचूरा गांव के पास वह चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार रात चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।