{"_id":"6a734aa8020db75d65083f8e","slug":"a-glimpse-of-the-hotels-and-restaurants-of-the-future-was-seen-at-the-expo-noida-news-c-23-1-lko1064-102393-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक्सपो में भविष्य के होटल और रेस्तरां की दिखी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक्सपो में भविष्य के होटल और रेस्तरां की दिखी तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बुधवार से चार दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का आगाज हुआ। प्रदर्शनी में देश-विदेश की कंपनियां होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी आधुनिक तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं। यहां प्रदर्शित नई तकनीकों ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। स्मार्ट किचन उपकरण, जल संरक्षण तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण और आतिथ्य क्षेत्र से जुड़े नवाचार लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि और विशेषज्ञ पहुंच रहे हैं। एक्सपो में आधुनिक तकनीकों के जरिए हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के भविष्य की झलक देखने को मिल रही है।