फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress sounds the election bugle in the Dadri assembly constituency.

Noida News: कांग्रेस ने बजाया दादरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का बिगुल

Thu, 06 Aug 2026 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
Congress sounds the election bugle in the Dadri assembly constituency.
फोटो----
विज्ञापन

कांग्रेस ने बजाया दादरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का बिगुल

ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी ने बृहस्पतिवार से जनसंवाद संकल्प यात्रा के साथ विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है। पार्टी ने दादरी विधानसभा के हैबतपुर गांव से जनसंवाद संकल्प यात्रा शुरू की। उसके बाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान फूल माला व पुष्प वर्षा के साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जनसंवाद संकल्प यात्रा का शुभारंभ हैबतपुर गांव स्थित अंबेडकर भवन से किया गया। सबसे पहले वहां भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। उसके बाद कार्यकर्ता गांव की गलियों में जनसंवाद यात्रा निकालकर घर-घर पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उसके बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed