UP TGT Special DV: यूपी टीजीटी भर्ती का स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कब होगा? ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
UP TGT Special Document Verification: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया 10 अगस्त को होगी। पहले चरण में शामिल नहीं हो सके अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP TGT Special Document Verification Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने टीजीटी विशेष दस्तावेज सत्यापन 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों का किसी कारण पहले चरण के दस्तावेज सत्यापन में शामिल होना संभव नहीं हो पाया था, उन्हें अब एक और मौका दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
10 अगस्त को होगा विशेष दस्तावेज सत्यापन
आयोग के अनुसार स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 10 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा। निर्धारित तिथि पर अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
यूपीईएसएससी ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष दस्तावेज सत्यापन केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो पहले चरण में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे। ऐसे अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर प्रवेश पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?
दस्तावेज सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे-
- 10वीं की अंकतालिका
- 12वीं की अंकतालिका
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- फोटो पहचान पत्र
- आरक्षण से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
3,539 टीजीटी पदों पर चल रही है भर्ती
यह भर्ती प्रक्रिया प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) के कुल 3,539 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 और 4 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
पहले चरण की प्रक्रिया कब हुई थी?
टीजीटी भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन का पहला चरण 9 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया था। इसके बाद 28 जुलाई 2026 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया। अब पहले चरण से छूटे अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त 2026 को विशेष दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्पेशल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप अपनाएं-
- सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP TGT Special Documents Verification 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट निकाल लें।