फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Kalyani Recruitment 2026: 84 Junior Resident Posts Open for MBBS Graduates

AIIMS Kalyani Vacancy: एम्स में निकली जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती, क्या है शैक्षणिक योग्यता? जानें सैलरी

Sun, 02 Aug 2026 11:29 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 02 Aug 2026 11:29 AM IST
सार

AIIMS Kalyani Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कल्याणी ने जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
AIIMS Kalyani Recruitment 2026: 84 Junior Resident Posts Open for MBBS Graduates
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

AIIMS Kalyani Junior Resident Recruitment 2026: एम्स कल्याणी ने अपने विभिन्न विभागों में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 84 पदों पर भर्ती निकाली है। ये नियुक्तियां 6 महीने की अवधि के लिए की जाएंगी। एमबीबीएस पास उम्मीदवार, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक है। भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा 8 सितंबर 2026 को एम्स कल्याणी परिसर में आयोजित होने की संभावना है।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • एम्स कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) से मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही, उम्मीदवार ने अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी की हो और उसके पास इंटर्नशिप पूर्णता प्रमाण पत्र तथा किसी राज्य मेडिकल काउंसिल का वैध पंजीकरण होना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने 24 अगस्त 2026 तक इंटर्नशिप पूरी कर ली है या उसी तारीख तक पूरी कर लेंगे, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा या साक्षात्कार के समय उन्हें इंटर्नशिप प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखानी होगी। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने AIIMS या किसी अन्य संस्थान में जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

क्या है आयु सीमा के नियम?

AIIMS कल्याणी जूनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। हालांकि, UR पदों के लिए आवेदन करने वाले SC/ST/OBC उम्मीदवारों को आयु में कोई अतिरिक्त छूट नहीं मिलेगी।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के माध्यम से जमा करना होगा। UR और OBC वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये, जबकि SC, ST और EWS वर्ग के लिए 500 रुपये निर्धारित है। PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी छूट दी गई है। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन उम्मीदवार के साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के अंक केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए उपयोग किए जाएंगे और अंतिम मेरिट में शामिल नहीं होंगे।

आवेदन कैसे करें?

  • AIIMS कल्याणी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) भर्ती 2026 का विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।
  • वेबसाइट पर दिए गए Google Form लिंक को खोलें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट (DD) तैयार करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed