फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Recruitment 2026: Applications Open for 357 Draftsman and Works Supervisor Posts

JKSSB Vacancy: ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर के 357 पदों पर आवेदन शुरू, वेतन 81 हजार तक; जानें योग्यता

Sat, 01 Aug 2026 04:08 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 01 Aug 2026 04:08 PM IST
सार

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने ड्राफ्ट्समैन और वर्क्स सुपरवाइजर समेत 357 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 81 हजार रुपये तक वेतन मिलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2026: Applications Open for 357 Draftsman and Works Supervisor Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

JKSSB Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने लोक निर्माण (R&B) विभाग में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर के कुल 357 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती जम्मू-कश्मीर के विभिन्न मंडलों में की जाएगी।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस अधिसूचना में दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से दो वर्षीय ड्राफ्ट्समैन प्रशिक्षण कोर्स का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। यह योग्यता सिविल ड्राफ्टिंग से संबंधित कार्यों के लिए जरूरी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए उम्मीदवार का मैट्रिक (10वीं) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर तकनीकी शिक्षा बोर्ड (JKBOTE) या भारत सरकार के प्रशिक्षण महानिदेशक द्वारा मान्यता प्राप्त बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन या कारपेंट्री ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

पद/पोस्ट कोड ओएम एससी एसटी-1 एसटी-2 ओबीसी एएलसी/आईबी आरबीए ईडब्ल्यूएस कुल
93 (ड्राफ्ट्समैन - जम्मू) 19 4 5 5 4 2 5 4 48
94 (ड्राफ्ट्समैन - कश्मीर) 19 4 5 5 4 2 5 5 49
95 (वर्क्स सुपरवाइजर - जम्मू) 78 16 20 19 16 7 19 19 194
96 (वर्क्स सुपरवाइजर - कश्मीर) 27 5 7 7 5 3 6 6 66
कुल 143 29 37 36 29 14 35 34 357

कितना मिलेगा वेतन?

जेकेएसएसबी भर्ती 2026 के तहत ड्राफ्ट्समैन (सिविल) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं वर्क्स सुपरवाइजर पद के लिए एसएल-2 वेतनमान के अनुसार 15,900 रुपये से 50,400 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जेकेएसएसबी भर्ती 2026 के लिए ओएम, ओबीसी, एएलसी-आईबी और आरबीए श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी-1, एसटी-2, ईडब्ल्यूएस और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैसे होगा चयन?

  • जेकेएसएसबी भर्ती 2026 में ड्राफ्ट्समैन (सिविल) और वर्क्स सुपरवाइजर पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में होगा।
  • परीक्षा में हर गलत उत्तर पर एक-चौथाई (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। 
  • परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा। 
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अपने सभी मूल प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे।

दस्तावेज सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन (DV) के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे:

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट।
  • वैध मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाण पत्र।
  • शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण पत्र।
  • आरक्षण का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों के लिए श्रेणी प्रमाण पत्र।
  • जन्म तिथि के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या अन्य मान्य दस्तावेज।
  • जम्मू-कश्मीर के बाहर के विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों के लिए समकक्षता/प्रामाणिकता प्रमाण पत्र (जहां लागू हो)।
  • पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए निर्धारित प्रारूप में पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।
  • हाल ही में खिंचवाई गई दो पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट जैसे किसी एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed