फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two youths killed after being hit by speeding loaders in separate road accidents

Kanpur: सड़क हादसों में तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से दो युवकों की मौत, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Sat, 01 Aug 2026 05:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 01 Aug 2026 05:31 PM IST
सार

Kanpur News: गुजैनी में हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भागा। वहीं नवाबगंज में लोडर समेत चालक भाग निकला। 

विज्ञापन
Kanpur: Two youths killed after being hit by speeding loaders in separate road accidents
शुभम सचान की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडियो

विस्तार

कानपुर में बेलगाम दौड़ रहे लोडर लगातार लोगों की जान ले रहे हैं। शुक्रवार को गुजैनी और नवाबगंज थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। गुजैनी में टक्कर मारने के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, नवाबगंज में चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर चालकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गुजैनी के चंदनपुरम पिपौरी निवासी शुभम सचान (32) प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पिता विजय कुमार, मां निर्मला एक शादीशुदा बहन है। कानपुर देहात के भोगनीपुर के माचा गांव निवासी अंकिता से शुभम की शादी हुई थी, लेकिन दो साल से मुकदमा चल रहा है। पिता के अनुसार शुक्रवार देर शाम गजनेर निवासी मामा आदर्श सचान के घर से बेटा बाइक से लौट रहा था, तभी गुजैनी क्षेत्र के गोगूमऊ पुल के पास तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम बाइक समेत 10 मीटर तक घिसटते चला गया। हादसे से बचने के लिए चालक मौके पर लोडर छोड़कर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाजुक हालत में युवक को हैलट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि लोडर कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

Kanpur: Two youths killed after being hit by speeding loaders in separate road accidents
सुलेमान की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडियो
इसी प्रकार नवाबगंज थानाक्षेत्र में ज्योरा-गंगाबैराज मार्ग पर शुक्रवार रात 11 बजे घर के बाहर सड़क पार करते समय ज्योरा निवासी सुलेमान (35) को तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां हैलट पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता कल्लू के अनुसार शोर सुनकर वह और आस पड़ोस में रहने वाले लोग बाहर आए और भाग रहे लोडर चालक को पकड़ने की कोशिश की।

Kanpur: Two youths killed after being hit by speeding loaders in separate road accidents
सुलेमान की फोटो देखकर पोस्टमार्टम में बिलखते पिता कल्लू - फोटो : सोशल मीडियो
आरोप है कि शराब के नशे में चालक लोडर को लोगों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से भाग निकला। इस दौरान उन लोगों ने लोडर का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। हादसे में युवक की मौत के बाद पत्नी समा, बच्चे मैनाज, मैराज, निसार और मां शाहिदा बिलख पड़ीं। परिजन का आरोप है कि लोडर कन्नौज के सराय का बताया जा रहा है, जिसका बीमा भी खत्म हो चुका है। नवाबगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से लोडर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed