फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dominance in stock market surpassing cities like Hyderabad and Jaipur revealed in a SEBI report

खास खबर: शेयर बाजार में कानपुर का दबदबा, हैदराबाद-जयपुर जैसे शहरों को पीछे छोड़ा, सेबी की रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 01 Aug 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 01 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

Kanpur News: सेबी की जून 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर बाजार के  कैश सेगमेंट में कानपुर ने हैदराबाद, वडोदरा और जयपुर जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया है। एनएसई में कानपुर की हिस्सेदारी 0.16 फीसदी और बीएसई में 0.04 फीसदी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Kanpur dominance in stock market surpassing cities like Hyderabad and Jaipur revealed in a SEBI report
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock

विस्तार

वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद कानपुर ने देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की जून 2026 तक की सिटी-वाइज डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ टर्नओवर ऑन कैश सेगमेंट्स रिपोर्ट के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नकद खंड में कानपुर की हिस्सेदारी 0.16 फीसदी रही।

विज्ञापन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी शहर की हिस्सेदारी 0.04 फीसदी दर्ज की गई। इस तरह शहर हैदराबाद, वडोदरा और जयपुर समेत कई शहरों से आगे निकल गया है। ये आंकड़ें शहर की निवेश गतिविधियों की स्थिरता का संकेत देते हैं। मौजूदा वित्त वर्ष में कानपुर के निवेशकों ने नकद खंड में करीब 220 करोड़ रुपये प्रतिदिन का कारोबार किया है।

विज्ञापन

कैश सेगमेंट्स में कानपुर की हिस्सेदारी
केश्री ब्रोकिंग के सह-संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि सेबी के आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कैश सेगमेंट्स में कानपुर की हिस्सेदारी हैदराबाद (0.06 फीसदी) से अधिक रही। वडोदरा (0.06 फीसदी), जयपुर (0.11 फीसदी), कोयंबटूर (0.02 फीसदी) और लुधियाना (0.02 फीसदी) की हिस्सेदारी भी कानपुर से कम थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी 0.04 फीसदी हिस्सेदारी
पुणे की हिस्सेदारी भी 0.16 फीसदी रही। इससे कानपुर इन बड़े औद्योगिक शहर के आगे खड़ा दिखाई देता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में भी कानपुर की 0.04 फीसदी हिस्सेदारी एर्नाकुलम, कोयंबटूर, लुधियाना और गुवाहाटी जैसे शहरों से अधिक है। उन्होंने बताया कि बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद कानपुर की हिस्सेदारी 0.15 से 0.17 फीसदी के दायरे में बनी रही है।

विज्ञापन

वित्तीय जागरूकता और डिजिटल निवेश का विस्तार
यह शहर की मजबूत निवेश संस्कृति को दर्शाता है। वित्तीय जागरूकता और डिजिटल निवेश का विस्तार जारी रहा, तो आने वाले वर्षों में कानपुर निवेश के प्रमुख केंद्रों में और मजबूत होकर उभरेगा। हालांकि मुंबई (61.47 फीसदी), अहमदाबाद (19.46 फीसदी), बंगलूरू (5.99 फीसदी), दिल्ली (1.37 फीसदी) और कोलकाता (1.12 फीसदी) जैसे बड़े वित्तीय केंद्र अभी भी कारोबार में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed