{"_id":"6a6d92ede2f679b8860c3520","slug":"two-killed-three-injured-as-car-rams-parked-truck-on-ganga-expressway-2026-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; खड़े ट्रक से टकराई कार, ढाई साल के मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा; खड़े ट्रक से टकराई कार, ढाई साल के मासूम समेत दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हरदोई
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:03 PM IST
सार
Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में ढाई साल के मासूम और कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास खड़े ट्रक में कार के पीछे से घुस जाने से हुआ।
विज्ञापन
1 of 5
गंगा एक्सप्रेसवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पास कट संख्या 270-71 पर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रही अनियंत्रित कार जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार ढाई साल के मासूम बच्चे और कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक का शव कार को काटकर बाहर निकालना पड़ा।
2 of 5
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत दो की मौत
- फोटो : amar ujala
दिल्ली से रिश्तेदार के गम में शामिल होने जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, मूल रूप से प्रतापगढ़ के रानीगंज निवासी जटाशंकर (63) अपने परिवार के साथ दिल्ली के सेक्टर 59 में रहते हैं। प्रतापगढ़ में एक रिश्तेदार के निधन की सूचना पर वह शनिवार को किराए की अर्टिगा कार से अपने दामाद आलोक मिश्रा (36), बेटी पूजा मिश्रा (31) और ढाई वर्ष के नाती आदबिक के साथ दिल्ली से प्रतापगढ़ लौट रहे थे। गाड़ी अयोध्या निवासी पवन शुक्ला (40) चला रहा था।
3 of 5
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत दो की मौत
- फोटो : amar ujala
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार
शनिवार सुबह करीब 9 बजे जब कार पचदेवरा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर कट 270-71 के पास पहुंची, तभी किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ढाई साल के मासूम आदबिक और चालक पवन शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जटाशंकर, आलोक और पूजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत दो की मौत
- फोटो : amar ujala
घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा
हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को कटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में सभी घायलों और मृतकों को एंबुलेंस से पाली पीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मासूम समेत दो की मौत
- फोटो : amar ujala
पाली थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।