Kanpur: पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर फायरिंग, बदमाशों ने देशी कट्टे से झोंका फायर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Kanpur News: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरी में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते दो भाइयों पर दबंगों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। पीड़ित आशीष यादव का आरोप है कि पुरानी शिकायत पर पुलिस की लापरवाही के कारण ही आरोपियों के हौसले इतने बुलंद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के नारायणपुरी में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश में एक बार फिर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित आशीष यादव का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुए विवाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर हाथ तोड़ दिया था।
उस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आशीष का आरोप है कि शनिवार को उसी रंजिश के चलते उस पर और उसके भाई पर देशी कट्टे से फायरिंग की गई। उन्होंने पांच से सात लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस को मौके से एक कारतूस का खोखा मिला है। हनुमंत विहार थानाप्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।