फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao 589 government land found registered as Waqf properties value exceeds 200 crore based on circle rates

Unnao: 589 सरकारी जमीनें वक्फ संपत्तियों में दर्ज मिलीं, सर्किल रेट के अनुसार कीमत दो अरब से अधिक, पढ़ें डिटेल

Sat, 01 Aug 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 01 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

Unnao Waqf Property Verification: शासन के निर्देश पर उन्नाव जिला प्रशासन द्वारा कराई गई वक्फ संपत्तियों की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले की सभी तहसीलों में वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों के सत्यापन के दौरान 589 जमीनें सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की पाई गई हैं, जिनकी कुल कीमत दो अरब रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन
Unnao 589 government land found registered as Waqf properties value exceeds 200 crore based on circle rates
वक्फ संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया है। इनमें 1762 सुन्नी वक्फ बोर्ड और 41 संपत्तियां शिया वक्फ बोर्ड की हैं। जांच में वक्फ बोर्ड के कब्जे की 589 जमीनें सार्वजनिक उपयोग और सरकारी होने की बात सामने आई है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब दो अरब रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को वक्फ बोर्डों की संपत्तियों के गाटा संख्या का ब्योरा उपलब्ध कराते हुए सत्यापन रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद सभी तहसीलों के एसडीएम और भूलेख विभाग से वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया गया। इनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के नाम की 1762 और शिया वक्फ बोर्ड की 41 संपत्तियां हैं। जांच के दौरान राजस्व कर्मियों ने 589 संपत्तियां सार्वजनिक होना पाया है।

विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी
सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत दो अरब से अधिक की बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी है। 589 वक्फ संपत्तियों में तहसील सफीपुर में 255, बांगरमऊ में 14, हसनगंज में दो, पुरवा में 156, बीघापुर में एक और तहसील सदर में 161 वक्फ संपत्तियां राजस्व रिकार्ड के अनुसार सरकारी व सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज हैं।

बोर्ड की संपत्तियों में दो गुना से अधिक इजाफा
भूलेख विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 संपत्तियां 35 साल पहले (1989 या इससे पहले) से वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताई गईं हैं। वहीं 1995 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्डों को जमीन अधिग्रहण के और ज्यादा अधिकार देने के बाद इस बोर्ड की संपत्तियों में दो गुना से अधिक इजाफा हुआ।

विज्ञापन

सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक
वक्फ बोर्डों में दर्ज पाई गईं सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक है। इनमें सदर तहसील में 29.948 हेक्टेयर है। पुरवा में 165 हेक्टेयर है। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी मिली हैं।

शासन स्तर से वक्फ की जमीनों के सत्यापन के निर्देश कई महीने पहले मिले थे। जिले की सभी छह तहसीलों में कुल 1803 वक्फ संपत्तियों का राजस्व रिकार्ड से मिलान में 589 संपत्तियां राजस्व अभिलेखों में सरकारी व सार्वजनिक उपयोग की भूमि में दर्ज पाई गईं हैं। सभी तहसीलों में जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।  -सुशील कुमार गोंड, एडीएम वित्त एवं राजस्व

जिले की छह तहसीलों का ब्योरा

तहसील सुन्नी वक्फ बोर्ड शिया वक्फ बोर्ड कुल सरकारी संपत्ति
सफीपुर 676 12 688 258
बांगरमऊ  13 00  13   10
हसनगंज  365  17   382  72
पुरवा  364  02  366 87
बीघापुर 02  00 02  01
सदर    342    10 352 161

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed