फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee News Kanwar Yatri anger erupted when Kanwar was broken they vandalized the car

Roorkee: कांवड़ खंडित होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, कार में कर दी तोड़फोड़,पुलिस ने पहुंचकर संभाला मामला

Sun, 02 Aug 2026 01:31 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 02 Aug 2026 01:31 PM IST
सार

जल भरने आए कांवड़ियों की कांवड़ कार की टक्कर से खंडित हो गई। इस दौरान यात्री गुस्से में आ गए और उन्होंने कार को घेरकर उसके शीशे और अन्य हिस्सों में तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन
Roorkee News Kanwar Yatri anger erupted when  Kanwar was broken  they vandalized the car
कांवड़ खंडित होने पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में शनिवार देर रात हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक शिवभक्त की कांवड़ को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कांवड़ खंडित हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कांवड़ियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल्डन ढाबे के पास रात करीब नौ बजे कांवड़ियों ने कार को घेरकर उसके शीशे और अन्य हिस्सों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो में कार पर डंडों से तोड़फोड़ दिख रही है।
विज्ञापन


Haridwar: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गाटर गिरने से दो कांवड़ यात्रियों की मौत; गंगाजल लेकर लौट रहे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कार में तोड़फोड़ की घटना हुई है। मामले में एक कांवड़िये को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के पास पूरे घटनाक्रम की वीडियो फुटेज उपलब्ध है। घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed