फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today heavy rain warning issued for six districts, including Dehradun

Uttarakhand: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Sun, 02 Aug 2026 09:12 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 02 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today heavy rain warning issued for six districts, including Dehradun
देहरादून में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो सात अगस्त तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन


Chamoli: भारी बारिश से आफत; किमाणा गांव में देर रात आया पानी और मलबा, दहशत में रातभर जागते रहे ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार के मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज दौर की बारिश हुई। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 15.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

जबकि दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 31.6 और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed