{"_id":"6a6e620762bc578ac9034ec1","slug":"fir-registered-against-former-zila-panchayat-member-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1032476-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पर मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य पर मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज
Sun, 02 Aug 2026 02:45 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर निवासी प्रमोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने रामपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित का आरोप है कि 31 जुलाई को राशिद पहलवान ने उसे सेंट्रल ऑफ टाउन स्थित एक प्लॉट पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने अभद्रता करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।